King Movie Release Date: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, और अब इसकी रिलीज डेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। फिल्म के टीजर और फर्स्ट लुक पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा चुके हैं।
The Kerala Story 2 OTT: ‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप
‘किंग’ की रिलीज डेट कंफर्म
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का नया टीजर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम पेज पर जारी किया गया है, जिसमें शाहरुख खान को एक दमदार एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। टीजर के साथ कैप्शन में लिखा गया कि यह एक ऐसी दहाड़ है जो पूरे राज्य को हिला देगी।
वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल
बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

फिल्म ‘किंग’ को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं, क्योंकि यह पहले से ही बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में रिलीज हुई एक बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे और इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी। अब शाहरुख खान की ‘किंग’ से उम्मीद की जा रही है कि यह उन सभी रिकॉर्ड्स को चुनौती देगी और बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी।
दीपिका पादुकोण के साथ फिर दिखेगी जोड़ी
फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी इससे पहले ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में सुपरहिट साबित हो चुकी है। दीपिका और शाहरुख की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते हैं। खास बात यह है कि दीपिका ने शाहरुख के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।
तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी

शाहरुख खान करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले 2023 में उन्होंने लगातार तीन बड़ी हिट फिल्में दी थीं—‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’। इन फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ‘पठान’ ने लगभग 1055 करोड़, ‘जवान’ ने 1160 करोड़ और ‘डंकी’ ने 454 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था।
सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान
2018 से 2023 तक का सफर
2018 में फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने कुछ समय का ब्रेक लिया था। इसके बाद 2023 में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अब ‘किंग’ को उनकी अगली बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में देखा जा रहा है।









