Indore अपहरण कांड में सनसनी, कॉल रिकॉर्डिंग से बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का खुलासा

इंदौर. गीता नगर से नैतिक सोनकर और सम्राट जयदेव का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी बच्चों को फेंकने की तैयारी में थे। एक काम में रुपये मिलते तो दो-चार वारदात आगे भी कर देते। यह पर्दाफाश आरोपितों के मोबाइल में मिली कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ है। पलासिया पुलिस ने 25 से ज्यादा रिकॉर्डिंग सुनी हैं। आरोपित विनीत प्रजापति (तिलक नगर), राधिका प्रजापति (तिलकनगर) और ललित सेन उर्फ लल्ली (दत्तनगर), तनीषा उर्फ तन्नू सेन (दत्तनगर) को पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है। पलासिया टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी और एसीपी तुषारसिंह पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपितों के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इंदौर.

गीता नगर से नैतिक सोनकर और सम्राट जयदेव का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी बच्चों को फेंकने की तैयारी में थे। एक काम में रुपये मिलते तो दो-चार वारदात आगे भी कर देते। यह पर्दाफाश आरोपितों के मोबाइल में मिली कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ है। पलासिया पुलिस ने 25 से ज्यादा रिकॉर्डिंग सुनी हैं।

आरोपित विनीत प्रजापति (तिलक नगर), राधिका प्रजापति (तिलकनगर) और ललित सेन उर्फ लल्ली (दत्तनगर), तनीषा उर्फ तन्नू सेन (दत्तनगर) को पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है। पलासिया टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी और एसीपी तुषारसिंह पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपितों के पांच मोबाइल खंगाले तो खुद ही फंस गए। विनीत और राधिका के मोबाइल में आटो रिकार्डिंग का ऑप्शन है। राधिका और ललित से हुई बातचीत रिकॉर्ड हो रही थी।

गर्लफ्रेंड को भी साजिश के बारे में बताया
कॉल रिकॉर्डिंग सुनने पर पता चला कि दोनों को रुपयों की सख्त आवश्यकता थी और बच्चों को अगवा करने के लिए बेताब थे। रैकी और अपहरण में देरी करने पर एक-दूसरे को गालियां भी दे रहे थे। एक रिकॉर्डिंग में राधिका पांच लाख रुपये रखकर विनीत को दस लाख रुपये देने का बोल रही थी। विनीत ने कहा कि उसको पूजा (गर्लफ्रेंड) को डेढ़ लाख रुपये देने हैं। उसे भी अपहरण की साजिश के बारे में बता दिया है। वह बार-बार कॉल कर पूछताछ कर रही है। राधिका कर्जा चुकाने का जिक्र कर रही थी।

एफआईआर की चिंता मत कर, मैं सब मैनेज कर लूंगा
एक रिकॉर्डिंग में तो दोनों ने अपहरण के बाद होने वाली एफआईआर का भी जिक्र किया है। राधिका द्वारा पूछने पर विनीत ने कहा, 'इसकी तू चिंता मत कर, मैं सब मैनेज कर लूंगा।' उसने यह भी कहा कि एक काम में सक्सेस हो गए तो दो-चार काम करेंगे। आरोपियों ने यह भी कहा कि रातभर फ्लैट में रखेंगे और सुबह फेंक देंगे। उनको विश्वास था कि पुलिस कभी पकड़ नहीं पाएगी। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक आरोपितों को कोई पछतावा नहीं है। चारों का व्यवहार सामान्य है। युवतियों को अलग रखा गया है। दोनों आपस में बातचीत करती रहती हैं। उनसे अभी तक कोई मिलने भी नहीं आया है।

बगीचे में सीन रिक्रिएशन
पुलिस शनिवार को आरोपी राधिका को ग्रेटर तिरुपति गार्डन में ले गई और घटना का सीन रिक्रिएट करवाया। राधिका ने बच्चों को बहलाने और फिर पेट और पक्षी का प्रलोभन देकर जाने की सारी बातें बता दीं। एसीपी तुषारसिंह के मुताबिक पुलिस ने रेपिडो चालक की जानकारी भी मांगी है।

Leave a Comment

2