झारखंड के गढ़वा में सनसनीखेज वारदात, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

 रामानुजंगज   छत्तीसगढ़ के रामानुजंगज से झारखंड के गढ़वा को जोड़ने वाले मार्ग पर बरवाहा मोड़ के पास पांच जून को पिकअप की टक्कर से रामानुजंगज निवासी कार्यालय सहायक श्रीकांत रवि की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी। झारखंड की रंका पुलिस ने इस हत्याकांड का राजफाश करते हुए बताया कि श्रीकांत की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मारे गए युवक श्रीकांत रवि की पत्नी, उसके प्रेमी और पिकअप चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। झारखंड के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 रामानुजंगज 

 छत्तीसगढ़ के रामानुजंगज से झारखंड के गढ़वा को जोड़ने वाले मार्ग पर बरवाहा मोड़ के पास पांच जून को पिकअप की टक्कर से रामानुजंगज निवासी कार्यालय सहायक श्रीकांत रवि की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी। झारखंड की रंका पुलिस ने इस हत्याकांड का राजफाश करते हुए बताया कि श्रीकांत की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी।

पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मारे गए युवक श्रीकांत रवि की पत्नी, उसके प्रेमी और पिकअप चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। झारखंड के रंका के एसडीओपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि श्रीकांत रवि की हत्या उसके ही घर में किराएदार रहे प्रेमी मोहम्मद हसन के साथ मिलकर पत्नी मनीषा ने करवाई थी।

दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष शंभू राम की पुत्री मनीषा की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व रामानुजगंज में शासकीय उच्च विद्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ श्रीकांत रवि से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। रामानुजगंज में मोबाइल की दुकान चलाने वाले विजयनगर निवासी मोहम्मद हसन कुछ समय पूर्व श्रीकांत के घर में किराएदार के रूप में रहने लगा। इस दौरान मनीषा और मोहम्मद हसन के बीच अवैध संबंध हो गए। श्रीकांत को जब इसकी भनक लगी तो पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी।

मनीषा अपने पति से तलाक लेकर प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई थी और पिछले कुछ महीनों से अपने मायके गढ़वा के चिनियां में रह रही थी। इसी बीच स्वतंत्र रूप से एक-दूसरे के साथ रहने के लिए मनीषा और मोहम्मद हसन ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। साजिश के तहत रंका थाना क्षेत्र के बांदू गांव निवासी पिकअप चालक परवेज अंसारी को हत्या के लिए आनलाइन माध्यम से एक लाख रुपये का भुगतान किया गया।

घटना के दिन मनीषा ने फोन कर श्रीकांत को मिलने के लिए चिनियां बुलाया। जब श्रीकांत अपनी मोटरसाइकिल से चिनियां जा रहा था, तब रास्ते में पहले से घात लगाए अर्टिगा कार में सवार मोहम्मद हसन, उसके साथी इमरान अंसारी और असराज अंसारी तथा पिकअप चालक परवेज अंसारी ने उसका पीछा किया।

बरवाहा मोड़ के पास पिकअप चालक ने श्रीकांत की अपाचे मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद श्रीकांत की मां शांति देवी द्वारा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को दिए गए आवेदन के आधार पर गठित टीम ने जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपितों की उपस्थिति घटनास्थल के पास पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मनीषा, उसके प्रेमी मोहम्मद हसन और पिकअप चालक परवेज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल दो अन्य आरोपित इमरान अंसारी और असराज अंसारी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

2