इंदौर में जुटेंगे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, 28 अक्टूबर से शुरू होगी अखिल भारतीय बैठक

 इंदौर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगी। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संगठन की वेबसाइट पर जारी बयान में बताया कि बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह-सरकार्यवाह और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा बैठक में देशभर में संघ की संगठनात्मक गतिविधियों की पिछले एक वर्ष की समीक्षा की जाएगी। इसमें देश के 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 24, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

 इंदौर
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगी। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संगठन की वेबसाइट पर जारी बयान में बताया कि बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह-सरकार्यवाह और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा
बैठक में देशभर में संघ की संगठनात्मक गतिविधियों की पिछले एक वर्ष की समीक्षा की जाएगी। इसमें देश के 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

विजयादशमी के संदेश पर भी होगी चर्चा
बैठक में विजयादशमी के अवसर पर मोहन भागवत द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान संचालित गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। देश को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं। इनमें नशीले पदार्थों की बढ़ती चुनौती, देश के आंतरिक मामलों में बाहरी ताकतों का हस्तक्षेप तथा पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन प्रमुख हैं।