एमपी के मैहर जिले में कक्षा 5 तक स्कूलों की छुट्टियां, प्रशासन ने जारी किया आदेश

 मैहर  एमपी के मैहर जिले में कक्षा 5 तक छुट्टियां घोषित की गई है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक छोटे बच्चों के स्कूल बंद रहेगे। शहर में भीषण गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह अहम निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मैहर जिले में कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिसमें सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई और केंद्रीय स्कूल बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 6 से 12 तक

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 मैहर 

एमपी के मैहर जिले में कक्षा 5 तक छुट्टियां घोषित की गई है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक छोटे बच्चों के स्कूल बंद रहेगे। शहर में भीषण गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह अहम निर्णय लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मैहर जिले में कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिसमें सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई और केंद्रीय स्कूल बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक लगेगी। वहीं, शिक्षक दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहेंगे। मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये आदेश जारी किया है।

21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश
जारी आदेश के अनुसार, प्री-प्रायमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश रहेगा। Maihar Collector Order Heatwave हालांकि, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद नहीं किए गए हैं; उनकी कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय यानी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यथावत संचालित रहेंगी।

स्टाफ को दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहकर करना होगा काम
विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ को दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहकर अपने प्रशासनिक कार्य पूर्ण करने होंगे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य आवश्यक कार्यक्रम अपने तय समय पर ही होंगे।मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

 

Leave a Comment

2