पंजाब में 1 मार्च से सुबह 8:30 बजे से खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेंगे। जारी निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी सरकारी स्कूलों को सख्त

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

चंडीगढ़.

पंजाब सरकार ने बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेंगे। जारी निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे।

वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करें और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। विभाग ने कहा है कि आदेशों की पालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Leave a Comment