SBI जनकपुर ने SGSP योजना के तहत मृत कर्मचारी के नॉमिनी को दिलाए ₹10 लाख, बैंक ने दी योजना की जानकारी

SBI जनकपुर ने SGSP योजना के तहत मृत कर्मचारी के नॉमिनी को दिलाए ₹10 लाख, बैंक ने दी योजना की जानकारी जनकपुर  भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने विभिन्न सैलरी पैकेज खाताधारकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु बीमा का लाभ प्रदान करता है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक, जनकपुर शाखा ने स्टेट गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज (SGSP) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दिवंगत खाताधारक के नॉमिनी को ₹10 लाख की बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में ग्राम बहरासी में पदस्थ श्री विष्णु प्रसाद पांडे की 23 मार्च 2026 को ड्यूटी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 5, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

SBI जनकपुर ने SGSP योजना के तहत मृत कर्मचारी के नॉमिनी को दिलाए ₹10 लाख, बैंक ने दी योजना की जानकारी

जनकपुर
 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने विभिन्न सैलरी पैकेज खाताधारकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु बीमा का लाभ प्रदान करता है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक, जनकपुर शाखा ने स्टेट गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज (SGSP) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दिवंगत खाताधारक के नॉमिनी को ₹10 लाख की बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में ग्राम बहरासी में पदस्थ श्री विष्णु प्रसाद पांडे की 23 मार्च 2026 को ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वे भारतीय स्टेट बैंक, जनकपुर शाखा के स्टेट गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज (SGSP) के खाताधारक थे। योजना के प्रावधानों के अनुसार उनकी नामांकित नॉमिनी श्रीमती कलावती पांडे को ₹10 लाख की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।

बुधवार को शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री भूपेंद्र वर्मा, क्षेत्राधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं सेवा प्रबंधक श्री रिंकू कुमार की उपस्थिति में श्रीमती कलावती पांडे को राशि प्राप्ति का बैंक स्टेटमेंट सौंपते हुए योजना की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि SGSP योजना वेतनभोगी खाताधारकों और उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

2