Sawan 2026: सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है। लेकिन शिव का प्रिय महीना सावन खास होता है, जो शिव पार्वती की साधना आराधना को समर्पित है। इस दौरान भक्त महादेव की विधिवत पूजा करते हैं और सावन सोमवार को उपवास भी रखते हैं। माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत पूजा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और कष्टों का समाधान हो जाता है। साथ ही भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं, ऐसे में हम आपको सावन की सही तारीख और सावन सोमवार के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
3 जुलाई को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, गणेश पूजा से दूर होंगे सभी विघ्न और बाधाएं
इस दिन से शुरू हो रहा सावन
जानकारी के अनुसार सावन माह का शुभारंभ 30 जुलाई से होने जा रहा है और सावन महीने का समापन 28 अगस्त को हो जाएगा। सावन महीने को चातुर्मास का दूसरा महीना माना गया है। इस दौरान शिव साधना उत्तम फल प्रदान करती है।
सावन सोमवार की तारीख
सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है, इसके अलावा दूसरा सोमवार 10 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पड़ेगा। आखिरी सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। इस दिन पंचामृत से अभिषेक और व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। वहीं, इस पवित्र महीने में शिवभक्त कांवड़ यात्रा करते हैं; श्रद्धालु तीर्थ स्थलों से गंगाजल लाकर शिव मंदिरों में अभिषेक करते हैं। यह यात्रा श्रद्धा और मनोकामना पूर्ति का प्रतीक है, जिसमें भक्त कठिन पैदल यात्रा कर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हैं।










