सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानें पहले सोमवार की तारीख

सावन की शुरुआत इस बार 30 जुलाई से होने जा रही है और समापन 28 अगस्त को होगा. हिंदू धर्म में सावन एक बेहद पवित्र, खूबसूरत और उमंग से भरा महीना है. यह हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है, जो आमतौर पर अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई-अगस्त के दौरान आता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इस महीने में आने वाले सभी सोमवार (सावन सोमवार) का विशेष महत्व है. श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, और धतूरा चढ़ाते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माना

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सावन की शुरुआत इस बार 30 जुलाई से होने जा रही है और समापन 28 अगस्त को होगा. हिंदू धर्म में सावन एक बेहद पवित्र, खूबसूरत और उमंग से भरा महीना है. यह हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है, जो आमतौर पर अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई-अगस्त के दौरान आता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इस महीने में आने वाले सभी सोमवार (सावन सोमवार) का विशेष महत्व है. श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, और धतूरा चढ़ाते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माना जाता है कि इसी महीने में देवों और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था. मंथन से निकले विष को पीकर सृष्टि की रक्षा करने वाले भगवान शिव का कंठ नीला पड़ गया था. विष की तपन को शांत करने के लिए सभी देवताओं ने उन पर जल चढ़ाया था, तभी से सावन में शिवजी का जलाभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है. तो आइए जानते हैं कि सावन के पहला सोमवार कब पड़ेगा.

सावन के पहले सोमवार की तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन का पहला सोमवार इस बार 3 अगस्त को है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसके साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक कार्यों और शिव साधना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.

ये रहेगा पूजा का मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 01 मिनट तक

प्रातः सन्ध्या: सुबह 04 बजकर 40 मिनट से लेकर 05 बजकर 44 मिनट तक

ऐसे करें सावन के पहले सोमवार पर पूजा

– सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा घर में बैठकर व्रत का संकल्प लें.

– फिर, घर के मंदिर में या पास के शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर सबसे पहले गंगाजल चढ़ाएं. इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें और अंत में दोबारा शुद्ध जल चढ़ाएं.

– इसके बाद, शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं, इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत, सफेद फूल और मौली अर्पित करें.

– अंत में धूप-दीप जलाकर ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में कपूर से आरती करें. महादेव को ऋतु फल या सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

कितने सावन सोमवार होंगे?
इस साल उत्तर भारत के अनुसार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं.
पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026

2