Saturday Box Office Collection: बॉर्डर 2 का जलवा, मर्दानी 3 समेत अन्य फिल्मों का जानें हाल

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बॉर्डर 2 ने जबरदस्त कमाई करते हुए सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया, जबकि मर्दानी 3, वध 2 और भाबीजी घर पर हैं जैसी फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। साउथ की एक फिल्म ने जरूर स्थिर प्रदर्शन जारी रखा।

Saturday Box Office Collection

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 8, 2026

Saturday Box Office Collection: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। इस हफ्ते थिएटर में बॉर्डर 2, मर्दानी 3, वध 2, भाबीजी घर पर हैं और साउथ की सुपरहिट फिल्म मन शंकर वारा प्रसाद गारु लगी हुई थीं। इन फिल्मों ने दर्शकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं पाई। आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की और किसकी परफॉर्मेंस औसत रही।

40 साल की मौनी रॉय ने बिकिनी में किया इटराकर पोज, पूल के किनारे दिखा ग्लैमरस लुक

बॉर्डर 2 का शानदार प्रदर्शन

अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 ने तीसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 16वें दिन यानी शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 301 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े सितारे हैं। दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा और इसकी कहानी और एक्शन को पसंद किया। बॉर्डर 2 इस वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे रही।

Ghuskhor Pandit: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का एक्शन, OTT फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल रद्द!

मर्दानी 3 का औसत प्रदर्शन

मर्दानी 3 का औसत प्रदर्शन
मर्दानी 3 का औसत प्रदर्शन

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया। फिल्म ने 9वें दिन 2.75 करोड़ रुपये कमाए और इसका टोटल कलेक्शन 30.90 करोड़ रुपये हो गया। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। हालांकि फिल्म को आलोचनात्मक सराहना मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया ठीक-ठाक रही।

वध 2 का धीमा प्रदर्शन

वध 2 का धीमा प्रदर्शन
वध 2 का धीमा प्रदर्शन

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की वध 2 दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 71 लाख रुपये की कमाई कर पाई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 1.23 करोड़ रुपये है।हालांकि फिल्म को रिव्यूज में शानदार प्रतिक्रिया मिली है और इसकी कहानी और अभिनय को काफी पसंद किया गया है, लेकिन दर्शकों की संख्या अपेक्षित से कम रही।

Border 2 Box Office Day 15: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी 2026 की ब्लॉकबस्टर, रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

भाबीजी घर पर हैं का कमजोर कलेक्शन

कमेडी फिल्म भाबीजी घर पर हैं ने दूसरे दिन केवल 35 लाख रुपये कमाए। भारत में फिल्म का टोटल कलेक्शन 55 लाख रुपये है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म ने 62 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म को आलोचकों से खराब रिव्यूज मिले हैं। इसमें रवि किशन, शुभांगी अत्रे और आसिफ शेख जैसे कलाकार शामिल हैं।

साउथ हिट: मन शंकर वारा प्रसाद गारु

साउथ की फिल्म मन शंकर वारा प्रसाद गारु ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने 27वें दिन 44 लाख रुपये की कमाई की। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 211.27 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म में चिरंजीवी ली लीड रोल में हैं और नयनतारा फीमेल लीड हैं।

Border 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर तहलका, नई फिल्में ‘बॉर्डर 2’ के सामने फेल, देखें आंकड़े