Sanjay Singh Speech: ‘अमरावती के लिए सारा पैसा ले लो’AAP सांसद ने चंद्रबाबू को क्यों चेताया?

राज्यसभा में संजय सिंह ने अमरावती और आंध्र प्रदेश के विकास को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को चेताते हुए कहा कि सत्ता रहते ही ज्यादा से ज्यादा फंड हासिल कर लें। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है।

AAP सांसद ने चंद्रबाबू को क्यों चेताया?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Sanjay Singh Speech: राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान सांसद संजय सिंह ने आंध्र प्रदेश के विकास और अमरावती मुद्दे पर चर्चा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टीडीपी और चंद्रबाबू नायडू को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक उनके पास सत्ता की ताकत है, तब तक अपने सभी काम पूरे करवा लें और अधिक से अधिक फंड हासिल कर लें, क्योंकि उनके अनुसार मोदी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड वादाखिलाफी और राजनीतिक जोड़-तोड़ से जुड़ा रहा है।