IND vs PAK: क्रिकेट या आतंकी फंडिंग? संजय राउत ने भारत-पाक मैच पर उठाए गंभीर सवाल

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे 'जय शाह बनाम पाकिस्तान' का मुकाबला बताते हुए आरोप लगाया कि करोड़ों की कमाई और सट्टेबाजी के चक्कर में सैनिकों के बलिदान को नजरअंदाज किया जा रहा है। राउत ने टीपू सुल्तान विवाद पर भी भाजपा को घेरा।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 15, 2026

IND vs PAK: शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता संजय राउत ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर निशाना साधा है। मुंबई में मीडिया से मुखातिब होते हुए संजय राउत ने स्पष्ट किया कि आगामी मुकाबला ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ नहीं, बल्कि ‘जय शाह बनाम पाकिस्तान’ का मैच है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की भावनाओं के विपरीत केवल आर्थिक लाभ के लिए यह खेल खेला जा रहा है।

‘धोनी’ देखकर भड़का उस्मान तारिक, सेल्समैन से बना खतरनाक दुश्मन की कहानी

आतंकी फंडिंग का गंभीर आरोप

बताते चले कि, संजय राउत ने मैच के वित्तीय पहलुओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ खेलने का निर्णय केवल पैसे के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले मैचों से लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जुटाई गई थी। राउत के अनुसार, इस धन का एक बड़ा हिस्सा सट्टेबाजी और अन्य माध्यमों से पाकिस्तान तक पहुंचता है, जिसका उपयोग बाद में पहलगाम और पुलवामा जैसे क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।

ऑपरेशन सिंदूर और मैच आयोजन पर दोहरी राजनीति

आपको बता दे कि, सरकार की नीतियों पर तंज कसते हुए राउत ने कहा कि सत्तापक्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी रणनीतियों को तो रोक सकता है, लेकिन क्रिकेट मैच बंद करने का साहस नहीं दिखा पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा वित्तीय नेटवर्क गुजरात और राजस्थान से संचालित होता है। राउत के मुताबिक, भाजपा का राष्ट्रवाद यहां आकर कमजोर पड़ जाता है क्योंकि इस ‘रैकेट’ से करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, जो अंततः सीमा पार आतंकवाद को खाद-पानी देता है।

टीपू सुल्तान विवाद और भाजपा का ‘पाखंड’

टीपू सुल्तान को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर संजय राउत ने भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घेरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में टीपू सुल्तान को नायक माना जाता है और वहां उनकी मूर्तियां भी हैं। संजय राउत ने सवाल किया कि यदि भाजपा टीपू सुल्तान के नाम पर विरोध करती है, तो वह पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर चुप क्यों है? उन्होंने भाजपा की देशभक्ति को ‘पाखंड’ बताते हुए चुनौती दी कि वे पाकिस्तान के साथ सभी खेल संबंध खत्म करने की मांग करें।

शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना पर स्पष्ट रुख

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने पर मचे बवाल पर भी राउत ने अपनी राय रखी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान के बीच कोई तुलना संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस के बयान पर चर्चा बाद में हो सकती है, लेकिन वर्तमान में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा में इतनी हिम्मत है कि वह पाकिस्तान के साथ होने वाले मैचों का बहिष्कार करे?

भारत-पाक मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर, कोलंबो में दिखेगा SKY का कमाल