Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एक बार फिर बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी इस समय अपने आने वाले प्रीमियम डिवाइस Galaxy Z Fold 8 पर काम कर रही है, जिसे साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है। ताजा लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में ऐसा डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसमें फोल्ड करने पर भी बीच में क्रीज नजर नहीं आएगी। यह वही तकनीक है, जिसकी उम्मीद ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन से भी की जा रही है।
Microsoft Users Alert: सावधान! Microsoft के कई प्रोडक्ट्स में गंभीर सिक्योरिटी खामी, जानें कैसे बचें
फोल्डेबल फोन का अगला स्तर
अब तक फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज रही है। लेकिन Galaxy Z Fold 8 में सैमसंग इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें वही क्रीज-फ्री OLED पैनल इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे सैमसंग ने CES 2026 में पेश किया था। फोन को अनफोल्ड करने पर स्क्रीन एकदम स्मूद और फ्लैट दिखाई देगी, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से कहीं बेहतर होगा।
सैमसंग और ऐप्पल के फोल्डेबल डिस्प्ले में अंतर
हालांकि सैमसंग और ऐप्पल दोनों ही अपने फोल्डेबल फोन्स के लिए सैमसंग-निर्मित OLED लेयर का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन डिस्प्ले की बनावट में फर्क होगा।
लीक्स के अनुसार, सैमसंग Galaxy Z Fold 8 में डिस्प्ले को मजबूती देने के लिए मेटल प्लेट का इस्तेमाल करेगी, जिससे फोन ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बनेगा। वहीं, ऐप्पल अपने फोल्डेबल आईफोन में स्ट्रक्चरल सपोर्ट के लिए ग्लास लेयर को प्राथमिकता दे सकती है। यही अंतर दोनों डिवाइस के फील और ड्यूरेबिलिटी में फर्क पैदा करेगा।
Galaxy Z Fold 8 के संभावित डिस्प्ले और डिजाइन फीचर्स

Galaxy Z Fold 8 में बड़ा और शानदार डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें
- 8 इंच का OLED मेन डिस्प्ले
- 6.5 इंच का OLED कवर डिस्प्ले
दिया जा सकता है। फोन आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आएगा, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूती देगा। साथ ही, डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए इसे IP48 रेटिंग मिल सकती है।
AI ने कहा ‘नो बिकनी’, X के नए नियमों का दावा और टेस्ट में सामने आई अलग हकीकत
कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी

कैमरा सेक्शन में भी Galaxy Z Fold 8 काफी दमदार हो सकता है। इसमें
- 200MP + 50MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
- दोनों डिस्प्ले पर 10MP का फ्रंट कैमरा










