Samsung Galaxy S25: अगर आप भी काफी समय से स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से पीछे हट जा रहे है तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह प्रीमियम फोन अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फिल्पकार्ट पर इस डिवाइस पर 24,000 रुपए से भी ज्यादा डिस्काउंट पर मौजूद है, यह डील काफी आकर्षक बन गई है। दमदार डिजाइन और हाई-एड फीचर्स के साथ यह फोन अब पहले से ज्यादा किफायती कीमत में मिल रहा है।
Hapur Violence: हापुड़ में ईद के दिन हिंसा, 300 रुपये के विवाद में दो पक्षों में झड़प
दमदार डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि, Galaxy S25 में 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक जाती है, जिससे स्क्रीन आउटडोर में भी बेहद क्लियर दिखाई देती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहज तेज और स्मूद बनाता है। यह फोन 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज विकल्प के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों में कोई समस्या नहीं होती।
कैमरा और बैटरी फीचर्स
कैमरा सेगमेंट में Galaxy S25 काफी मजबूत है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। यह फीचर्स इसे एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन बनाते हैं।
फ्लिपकार्ट पर कीमत और ऑफर
भारत में लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 80,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस पर 24,000 रुपये तक की सीधी छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर लगभग 56,999 रुपये रह गई है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत करीब 2,850 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। इस तरह कुल मिलाकर यह फोन 55,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है, जो इसे एक बेहतरीन डील बनाता है।
ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा
इतनी भारी छूट के बाद Galaxy S25 अब उन यूजर्स के लिए भी किफायती हो गया है जो प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते थे लेकिन बजट को लेकर सोच रहे थे। यह ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है, इसलिए ग्राहकों को जल्दी निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा।
Pixel 10 पर आकर्षक ऑफर

सिर्फ सैमसंग ही नहीं, बल्कि Google Pixel 10 पर भी इस समय शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,999 रुपये थी, लेकिन अब यह अमेजन पर करीब 65,530 रुपये में उपलब्ध है।
अतिरिक्त कैशबैक और अंतिम कीमत
इस डिवाइस पर लगभग 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है। सभी ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक इसे 64,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह ऑफर इसे भी एक आकर्षक विकल्प बनाता है।










