Samsung Galaxy Book 6: Samsung की नई लैपटॉप सीरीज की एंट्री, जानें टोटल कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लॉन्च होते ही टेक बाजार में हलचल मच गई है। दमदार Intel Core Ultra प्रोसेसर, AI सपोर्ट, AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ आई इस नई लैपटॉप रेंज की कीमत और फीचर्स जानकर आप भी चौंक सकते हैं। क्या यह 2026 का सबसे पावरफुल लैपटॉप साबित होगा?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 18, 2026

Samsung Galaxy Book 6: दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने अपनी नई Galaxy Book 6 सीरीज को यूके मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज को पहले जनवरी में आयोजित Consumer Electronics Show 2026 (CES 2026) में पेश किया गया था। अब कंपनी ने Galaxy Book 6, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 Ultra मॉडल्स को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। तीनों लैपटॉप इंटेल के लेटेस्ट Panther Lake आधारित Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर से लैस हैं।

बजट यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी: Lava Bold N2 आया ₹7499 में, 8GB रैम के साथ

कीमत और उपलब्धता

बताते चलें कि, यूके में Galaxy Book 6 Ultra की शुरुआती कीमत GBP 2,999 (लगभग 3.69 लाख रुपये) रखी गई है, जिसमें Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं, Galaxy Book 6 Pro के 16-इंच मॉडल की कीमत GBP 1,499 (करीब 1.84 लाख रुपये) और 14-इंच वेरिएंट की कीमत GBP 1,399 (लगभग 1.72 लाख रुपये) है। स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 के 14-इंच मॉडल की कीमत GBP 949 (करीब 1.17 लाख रुपये) से शुरू होती है। 16-इंच वर्जन GBP 1,049 (लगभग 1.29 लाख रुपये) और 16-इंच टचस्क्रीन मॉडल GBP 1,099 (करीब 1.35 लाख रुपये) में उपलब्ध है।

यह पूरी सीरीज ग्रे कलर ऑप्शन में पेश की गई है। यूके में प्री-ऑर्डर 25 फरवरी से शुरू होंगे और 11 मार्च से बिक्री आरंभ होगी। कंपनी अप्रैल 2026 में Enterprise Edition भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

Galaxy Book 6 Ultra: पावरफुल परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy Book 6
Galaxy Book 6 Ultra: पावरफुल परफॉर्मेंस
  • Galaxy Book 6 Ultra Windows 11 पर आधारित है। इसमें 16-इंच का WQXGA+ (2880×1800 पिक्सल) AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मौजूद है।
  • लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 Series 3 Evo Edition प्रोसेसर, 50 TOPS तक क्षमता वाला Intel NPU और Nvidia GeForce 5070 GPU मिलता है। यह 64GB तक LPDDR5x RAM और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है। RAM एक्सपेंशन स्लॉट की सुविधा भी दी गई है।
  • इसमें 2MP का फ्रंट वेबकैम है, जो 1080p फुल-HD वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। बैकलिट कीबोर्ड और 80.20Wh की बड़ी बैटरी इसे लंबी बैटरी लाइफ देती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, दो Thunderbolt 4 पोर्ट, USB Type-A, HDMI 2.1, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और ऑडियो जैक दिए गए हैं। इसका वजन करीब 1.89 किलोग्राम है।

SUV Sales: Tata Nexon और Nexon EV ने तोड़ा बिक्री रिकॉर्ड, सेल्स रिपोर्ट जारी

Galaxy Book 6 Pro: हल्का डिजाइन

Samsung Galaxy Book 6
Galaxy Book 6 Pro: हल्का डिजाइन

Galaxy Book 6 Pro भी Windows OS पर चलता है और 16-इंच तक की AMOLED टचस्क्रीन के साथ आता है। इसमें Intel Core Ultra X7 Series 3 Evo Edition प्रोसेसर और Intel Arc Graphics इंटीग्रेटेड GPU मिलता है। Ultra मॉडल की तरह इसमें भी NPU, RAM, स्टोरेज और पोर्ट्स की समान सुविधाएं दी गई हैं। 16-इंच मॉडल में RAM एक्सपेंशन स्लॉट मौजूद है, जबकि 14-इंच वेरिएंट में यह सुविधा नहीं है। बैटरी की बात करें तो 16-इंच वर्जन में 78.07Wh और 14-इंच मॉडल में 67.18Wh बैटरी मिलती है। 16-इंच मॉडल का वजन लगभग 1.59 किलोग्राम और 14-इंच का 1.24 किलोग्राम है।

Galaxy Book 6: किफायती विकल्प

Galaxy Book 6 स्टैंडर्ड वेरिएंट में WUXGA (1920×1200 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 350 निट्स तक है। 16-इंच मॉडल में टचस्क्रीन विकल्प उपलब्ध है। इसमें Intel Core Ultra 7 Series प्रोसेसर, 49 TOPS क्षमता वाला Intel NPU और इंटीग्रेटेड GPU मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 सपोर्ट दिया गया है। डिजाइन स्लिम और पोर्टेबल है, जो प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स दोनों के लिए उपयुक्त है।