रक्षाबंधन पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, 4700 पुलिस दीदी वाहन और ₹10 हजार फेलोशिप

पटना  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए तीन बड़ी योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने ज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में स्टार्टअप चैलेंज, बालिका पीएचडी फेलोशिप और स्कूल-कॉलेज के पास पुलिस दीदी की तैनाती का शुभारंभ किया। स्कूल-कॉलेज के पास तैनात रहेंगी पुलिस दीदी मुख्यमंत्री ने पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया। अब स्कूल-कॉलेजों के पास पुलिस दीदी तैनात रहेंगी। सीएम ने कहा, इन वाहनों से महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए तीन बड़ी योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने ज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में स्टार्टअप चैलेंज, बालिका पीएचडी फेलोशिप और स्कूल-कॉलेज के पास पुलिस दीदी की तैनाती का शुभारंभ किया।

स्कूल-कॉलेज के पास तैनात रहेंगी पुलिस दीदी
मुख्यमंत्री ने पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया। अब स्कूल-कॉलेजों के पास पुलिस दीदी तैनात रहेंगी। सीएम ने कहा, इन वाहनों से महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करेगी।

स्टार्टअप चैलेंज योजना में 50 हजार से दो लाख तक
बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों को अपने नवाचार एवं उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार से दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2100 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे बेटियों में उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सरकार महिलाओं को सुरक्षित एवं सक्षम वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बालिका पीएचडी फेलोशिप में हर महीने मिलेंगे ₹10 हजार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। सरकार की इन पहलों से बेटियों को सुरक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा। बिहार की महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर राज्य की तकदीर बदलेंगी।

एक हजार छात्राओं को चार वर्षों तक रााशि दी जाएगी
मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना के तहत एक हजार छात्राओं को चार वर्षों तक दस हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

2