Samrat Choudhary Helicopter: टेकऑफ के बाद हवा में झूलता रहा सीएम का चॉपर, बाल-बाल बचे सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के वैशाली दौरे के दौरान उस समय कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जब उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद अचानक हवा में एक ही जगह लटक गया।

Samrat Choudhary Helicopter

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 11, 2026

Samrat Choudhary Helicopter: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है। हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित एक राजकीय कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर पटना के लिए उड़ान भर रहा था, तभी हवा में वह अचानक अनियंत्रित होकर कुछ देर के लिए एक ही जगह लटक गया। बताया जा रहा है कि टेकऑफ करने के तुरंत बाद लगभग 5 से 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर हवा में ही झूलता रहा और फिर धीरे-धीरे नीचे की तरफ आने लगा। हेलीकॉप्टर को इस तरह नीचे आते देख मैदान पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों, अधिकारियों और आम जनता के बीच भारी अफरातफरी मच गई।

नीचे तैनात सुरक्षाबल तुरंत अलर्ट मोड में आ गए और अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्टेडियम में मौजूद भीड़ को तेजी से सुरक्षित स्थानों की ओर हटाने लगे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि वहां मौजूद मीडियाकर्मी और वीआईपी भी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। हालांकि, कुछ मिनटों तक हवा में झूलने और नीचे आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और हेलीकॉप्टर का संतुलन वापस पा लिया, जिसके बाद वह सुरक्षित रूप से पटना के लिए रवाना हो गया। इस घटना में मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Bihar Teacher Scam: 3035 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई, नौकरी गई, वेतन वसूली और 1830 के खिलाफ FIR

तकनीकी खराबी या खराब मौसम बनी वजह?

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में कोई अचानक आई तकनीकी खराबी (Technical Snag) या फिर वैशाली में सुबह से हो रही तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से यह स्थिति पैदा हुई होगी। हालांकि, प्रशासन या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन हवा में हेलीकॉप्टर का इस तरह अनियंत्रित होना सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा सवाल खड़ा करता है, क्योंकि सीएम के आगमन को लेकर शहर से लेकर स्टेडियम तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे थे सम्राट चौधरी

इस हादसे से पहले, मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी पहली बार हाजीपुर पहुंचे थे, जहां अक्षयवट राय स्टेडियम में एनडीए (NDA) के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सुबह से ही मौसम खराब होने और लगातार बारिश होने के बावजूद मुख्यमंत्री को सुनने और उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ अभियान के तहत वैशाली को मिली बड़ी सौगातें

अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिला निबंधन कार्यालय पहुंचकर जिलेवासियों को कई बड़ी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बिहार सरकार के ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत अब बिहार में जमीन की रजिस्ट्री पूरी तरह से पेपरलेस (डिजिटल) होगी। इससे लोगों के जमीन संबंधी दस्तावेज हमेशा के लिए डिजिटली सुरक्षित रहेंगे और धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। इसके साथ ही रजिस्ट्री से पहले अंचलाधिकारी (CO) द्वारा जांच और जीआईएस (GIS) तकनीक के जरिए जमीन के प्लॉट का हवाई निरीक्षण करने जैसी डिजिटल सेवाओं को भी लॉन्च किया गया।

इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के लिए एक बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक योजना की शुरुआत की। अब 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिकों को जमीन की रजिस्ट्री या होम रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी दफ्तरों और निबंधन कार्यालय के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। अब निबंधन कार्यालय के कर्मचारी खुद बुजुर्गों के घर जाकर बायोमेट्रिक और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करेंगे, जिससे बुजुर्गों का जीवन बेहद आसान हो जाएगा।

Bihar Incentive Scheme: 10वीं पास को ₹10,000 और 12वीं पास को ₹15,000, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई