Samantha Pregnancy Rumors: सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी चर्चा, वायरल तस्वीरों से उठे सवाल

सामंथा रुथ प्रभु की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की चर्चाओं को जन्म दिया है। फैंस और यूजर्स उनके बेबी बंप को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे रहस्य और भी गहरा हो गया है।

सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी चर्चा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 20, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Samantha Pregnancy Rumors: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और शुरुआत में इसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर धीमा रहा। हालांकि तमिल और तेलुगु वर्जन में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में यह फिल्म रिलीज नहीं की गई। फिल्म के प्रमोशन और सक्सेस सेलिब्रेशन के बीच अब सामंथा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

श्रद्धा कपूर की नई बायोपिक ‘ईथा’ का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

वायरल तस्वीरों से शुरू हुई प्रेग्नेंसी की अफवाह

हाल ही में ‘मां इंटी बंगारम’ के सक्सेस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हुईं। इस इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में सामंथा स्काई ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं। कुछ तस्वीरों में उनका लुक ऐसा दिखा कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। कई लोगों ने दावा किया कि उनकी बॉडी में हल्का बेबी बंप नजर आ रहा है, जिसके बाद यह चर्चा और तेज हो गई।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वायरल तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया, मानते हुए कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि वह सामंथा के लिए बहुत खुश हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस खबर पर संदेह जताया और कहा कि यह तस्वीरों का एंगल या एआई एडिट भी हो सकता है। कुछ यूजर्स ने यह भी अनुमान लगाया कि यह सिर्फ वजन बढ़ने की वजह से दिख रहा बदलाव हो सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो सामंथा और न ही उनके करीबी लोगों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है।

‘कॉकटेल 2’ रिलीज के साथ ही छाई, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू

निजी जीवन को लेकर फिर सुर्खियों में सामंथा

गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ दूसरी शादी की थी। यह शादी एक निजी समारोह में हुई थी, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को चौंका दिया था। इससे पहले, सामंथा की शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी। दोनों ने 2017 में गोवा में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा कर दी थी।