Samantha Ruth Prabhu: एक ही शादी में पहुंचे समंथा-नागा चैतन्य, नए पार्टनर्स संग दिखे दोनों सितारे

हैदराबाद के हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में समंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की मौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया, दोनों अपने-अपने नए पार्टनर्स के साथ नजर आए, लेकिन सवाल यह है कि क्या दोनों की मुलाकात हुई या सिर्फ संयोग था, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

एक ही शादी में पहुंचे समंथा-नागा चैतन्य

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 3, 2026

Samantha Ruth Prabhu: हैदराबाद में हाल ही में हुए एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। यह आयोजन फिल्म निर्माता सुनील नारंग की बेटी सिमरन नारंग की शादी के बाद रखा गया था। हालांकि इस इवेंट की सबसे बड़ी चर्चा का कारण एक्स कपल समंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की एक ही जगह मौजूदगी रही।

Raja Shivaji BO Day 2: ‘राजा शिवाजी’ ने मचाया तहलका, दूसरे दिन 12 करोड़ के पार कमाई

रिसेप्शन में जुटे टॉलीवुड के दिग्गज सितारे

इस भव्य रिसेप्शन में टॉलीवुड इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल हुए। पूरा माहौल ग्लैमर और स्टार पावर से भरा हुआ नजर आया। लेकिन फैंस का ध्यान खास तौर पर समंथा और नागा चैतन्य की मौजूदगी पर टिक गया। दोनों ही अपने-अपने नए जीवनसाथियों के साथ इस फंक्शन में पहुंचे, जिससे यह इवेंट और भी ज्यादा चर्चा में आ गया।

समंथा रुथ प्रभु का स्टाइलिश अंदाज

समंथा रुथ प्रभु अपने पति राज निदिमोरु के साथ रिसेप्शन में पहुंचीं। इस दौरान उनका आत्मविश्वास और मुस्कान लगातार लोगों का ध्यान खींचती रही। उन्होंने पर्पल और गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद आकर्षक और ग्रेसफुल नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पैपराज़ी को मुस्कुराते हुए पोज देती दिखीं।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का एलिगेंट लुक

वहीं दूसरी ओर नागा चैतन्य अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ इस रिसेप्शन में शामिल हुए। नागा चैतन्य सूट-बूट में बेहद डैशिंग लग रहे थे, जबकि शोभिता ने ब्लू और पिंक साड़ी में अपनी एलिगेंस से सभी का ध्यान खींच लिया। दोनों की एंट्री से पहले नागार्जुन और अमला ने भी कैमरों के सामने पोज दिए, जिससे पूरा माहौल और भी खास बन गया।

रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन का ऑस्कर एयरपोर्ट पर गायब, सुरक्षा ने ट्रॉफी को हथियार समझा

क्या आमने-सामने आए समंथा और नागा चैतन्य?

हालांकि दोनों के एक ही इवेंट में शामिल होने की खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी, लेकिन अभी तक ऐसा कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं आया है जिसमें दोनों की सीधी मुलाकात होती दिखे। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे से मिले या नहीं। कुछ यूजर्स इस पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

रिश्ते का सफर: साथ से अलग होने तक

समंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2010 में फिल्म ‘ये माया चेसावे’ में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने कई सालों तक डेटिंग की। जनवरी 2017 में दोनों ने सगाई की और अक्टूबर 2017 में गोवा में भव्य शादी की। लेकिन कुछ सालों बाद रिश्ते में खटास आने लगी और 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

नए जीवन की शुरुआत

रिश्ता टूटने के बाद दोनों ने अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया।

  • नागा चैतन्य ने 2024 में शोभिता धुलिपाला से शादी की।
  • वहीं समंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में राज निदिमोरु से विवाह किया।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने फिर मारी बाज़ी, अनुपमा की घटती रेटिंग”