Salman Khan YouTube Debut: सलमान खान का नया अंदाज, अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर फैंस को दिया सरप्राइज

सलमान खान ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च कर डिजिटल दुनिया में नई शुरुआत की है। हाफ पैंट में नजर आए भाईजान ने वीडियो के साथ लिखा, 'शुरू से शुरू करते हैं।' उनके इस नए कदम से फैंस उत्साहित हैं। अब सभी की नजरें चैनल पर आने वाले खास वीडियो पर टिकी हैं।

सलमान खान का नया अंदाज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 10, 2026

Salman Khan YouTube Debut: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को एक नया सरप्राइज दिया है। फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब भाईजान ने यूट्यूब की दुनिया में भी कदम रख दिया है। सलमान खान ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनका अंदाज काफी सहज और अलग नजर आ रहा है। खास बात यह है कि सलमान ने अपने नए सफर की शुरुआत बेहद सादगी के साथ की है, जिसे देखकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

Tanushree Dutta: ‘कोई मर गया, तो क्या उसके कांड भूल जाएं?’ नाना पाटेकर पर

सलमान खान ने यूट्यूब पर की नई शुरुआत

सलमान खान ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो साझा करते हुए अपने नए डिजिटल सफर की जानकारी दी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘शुरू से शुरू करते हैं… मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, A से Z तक, यहां पर सब मिलेगा।’ सलमान के इस संदेश से साफ संकेत मिलता है कि उनका चैनल केवल फिल्मों के प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा। यहां उनके निजी जीवन से जुड़े पल, पेशेवर गतिविधियां और अन्य दिलचस्प वीडियो देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, चैनल पर आने वाले कंटेंट की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हाफ पैंट में दिखा भाईजान का कैजुअल लुक

हाफ पैंट में दिखा भाईजान का कैजुअल लुक
हाफ पैंट में दिखा भाईजान का कैजुअल लुक

सलमान खान के चैनल के शुरुआती वीडियो में उनका साधारण और बेफिक्र अंदाज देखने को मिला। वह नारंगी रंग के शॉर्ट्स पहने नजर आए। सुपरस्टार का यह कैजुअल लुक उनके प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। आमतौर पर बड़े पर्दे पर दमदार किरदारों और एक्शन अवतार में नजर आने वाले सलमान का यह अंदाज उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू दिखाता है।

चैनल की घोषणा के बाद प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। कई लोगों ने उनके नए चैनल को सब्सक्राइब करने की बात कही। सलमान की लोकप्रियता को देखते हुए उनके यूट्यूब चैनल पर आने वाले वीडियो को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

चैनल के बायो में बताई अपनी पहचान

चैनल के बायो में बताई अपनी पहचान
चैनल के बायो में बताई अपनी पहचान

सलमान खान ने अपने यूट्यूब चैनल का परिचय भी बेहद सरल रखा है। बायो में उन्होंने खुद को फिल्म अभिनेता, कलाकार, चित्रकार और समाजसेवी बताया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यह उनका आधिकारिक चैनल है। घोषणा वाले वीडियो से पहले भी चैनल पर आठ शॉर्ट्स मौजूद थे। इससे संकेत मिलता है कि चैनल पर कंटेंट अपलोड करने की शुरुआत पहले ही हो चुकी थी। अब फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें सलमान की दिनचर्या, शूटिंग के अनुभव, पर्दे के पीछे की गतिविधियों और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास पल देखने को मिल सकते हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले से सक्रिय हैं कई सितारे

सलमान खान से पहले बॉलीवुड के कई कलाकार यूट्यूब पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। इनमें आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, वरुण धवन और शिल्पा शेट्टी जैसे नाम शामिल हैं। ये कलाकार व्लॉग, कुकिंग, यात्रा, फिटनेस और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो साझा करते हैं।

फिल्मों में भी व्यस्त हैं सलमान खान

काम के मोर्चे पर सलमान खान आगामी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ से जुड़े हैं, जिसे वामशी पैदिपल्ली निर्देशित कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ईद 2027 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। ऐसे में फिल्मों और टेलीविजन के साथ यूट्यूब पर उनकी नई शुरुआत फैंस के लिए एक और आकर्षण बन गई है। अब देखना होगा कि भाईजान अपने आधिकारिक चैनल के जरिए दर्शकों को किस तरह का नया कंटेंट पेश करते हैं।

Nana Patekar Death: ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक नाना पाटेकर का दमदार सफर,