Salman Khan Latest News: भीड़ में सलमान खान का चौंकाने वाला अंदाज, खुद को बुरी नजर से ऐसे बचाया!

Salman Khan ने हाल ही में एक इवेंट में भीड़ के बीच खुद को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए नीलम रिंग पहनी। वायरल वीडियो में दिखा उनका यह सुरक्षा मंत्र, फैंस सोशल मीडिया पर इस अनोखे कदम को देखकर हैरान हैं।

भीड़ में सलमान खान का चौंकाने वाला अंदाज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 3, 2026

Salman Khan Latest News: बॉलीवुड के सबके भाईजान सलमान खान का फैन बेस आज भी उतना ही मजबूत है। जितना 1990 के दर्शक में था। हालांकि, पिछले कुछ सालों में लगातार मिलने वाली धमकियों और सुरक्षा खतरे के कारण सलमान सार्वजनित कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। जब वे किसी इवेंट में शामिल होते हैं, तो भारी सुरक्षा और प्रोटेक्शन के साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सलमान खान को भीड़ के बीच बुरी नजर से खुद को सुरक्षित करते हुए देखा गया।

कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

वायरल वीडियो में सलमान खान

31 मार्च को सलमान खान ने प्रेसिडेंट कप 2026 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस इवेंट में उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे। इवेंट में सलमान ने स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की शुरुआत की और 1 करोड़ की पुरस्कार राशि का ऐलान किया। सलमान को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इवेंट में मौजूद थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैंस की भीड़ में भी सलमान ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।

सलमान खान ने पहनी नीलम रिंग

सलमान खान ने पहनी नीलम रिंग
सलमान खान ने पहनी नीलम रिंग

इवेंट का एक वायरल वीडियो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में सलमान खान अपनी पॉकेट से एक रिंग निकालते हैं और मिडिल फिंगर में पहनते हैं। इस रिंग के बारे में लोगों में उत्सुकता है। जानकारी के अनुसार, सलमान ने अपनी उंगली में नीलम (Blue Sapphire) रत्न पहना है, जिसे सुरक्षा और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा सलमान के हाथ में फिरोजा रत्न का ब्रेसलेट भी नजर आता है, जिसे उनके पिता सलीम खान ने उन्हें गिफ्ट किया था।

नीलम रत्न का महत्व खास है। यूजर्स का मानना है कि यह शनि ग्रह से जुड़ा है और पहनने वाले को करियर ग्रोथ, वित्तीय स्थिरता और नेगेटिव एनर्जी से बचाता है। इसके साथ ही यह मानसिक और भावनात्मक स्थिरता भी प्रदान करता है।

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित और 60 साल पुराने उस शहर के किस्से ने भावुक किया

सलमान खान की मुश्किलें

पिछले कई सालों से सलमान खान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई चुनौतियां आई हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें मारने की धमकी दी थी। वहीं, उनकी हालिया फिल्मों का प्रदर्शन भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा, उनके पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

इन परिस्थितियों के बीच सलमान खान अपनी सुरक्षा और मानसिक शांति को लेकर बेहद सतर्क हैं। नीलम रिंग और फिरोजा ब्रेसलेट जैसे रत्न उन्हें सुरक्षा, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के लिए पहने जाते हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया

सलमान के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी रिंग और ब्रेसलेट के बारे में प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने लिखा कि यह रत्न उन्हें नकारात्मक घटनाओं और तनाव से बचाने में मदद करता है। सलमान खान के लिए यह सिर्फ फैशन एक्सेसरी नहीं है, बल्कि सुरक्षा और आस्था का प्रतीक भी है।