80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदे थे सलमान खान, बाल-बाल बची थी जान

सुपरस्टार सलमान खान जब भी बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो उनका चार्म सारी लाइमलाइट लूटकर चला जाता है. सलमान के स्टाइल पर उनके फैंस दिल हारते हैं. यही कारण है कि उनकी एक खराब फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की छोटी फिल्मों से ज्यादा कमा लेती हैं. सलमान ने अपने 35 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं. उनमें कई सारे खतरनाक एक्शन सीन्स भी एक्टर ने खुद परफॉर्म किए. हाल ही में वैराइटी इंडिया से बातचीत में सलमान ने अपने उन स्टंट्स को याद किया, जिसे करते समय उन्होंने अपनी जान खतरे में

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सुपरस्टार सलमान खान जब भी बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो उनका चार्म सारी लाइमलाइट लूटकर चला जाता है. सलमान के स्टाइल पर उनके फैंस दिल हारते हैं. यही कारण है कि उनकी एक खराब फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की छोटी फिल्मों से ज्यादा कमा लेती हैं.

सलमान ने अपने 35 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं. उनमें कई सारे खतरनाक एक्शन सीन्स भी एक्टर ने खुद परफॉर्म किए. हाल ही में वैराइटी इंडिया से बातचीत में सलमान ने अपने उन स्टंट्स को याद किया, जिसे करते समय उन्होंने अपनी जान खतरे में डाली थी. सुपरस्टार ने बताया कि उनकी 90s की शुरुआत में दो ऐसी फिल्में रहीं, जिनमें वो बाल-बाल बचे थे.

सलमान का खतरनाक स्टंट
सलमान से जब उनके सबसे रिस्की स्टंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने अंदाज में सबसे पहले कहा- मैं 60 साल का हो गया हूं, आप वो पूछ रहे हैं जो मैं 35 साल पहले कर चुका हूं. इतने सालों पहले मैंने वो कौनसा खतरनाक सबसे पहले स्टंट किया था मैं याद रख सकूं, ये संभव नहीं है.

हालांकि बाद में उन्होंने याद किया और अपनी फिल्म जाग्रुती का किस्सा सुनाया, जब वो एक ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे. सलमान ने कहा- हम लोग उडुपी में शूट कर रहे थे, वहां एक 80 फुट का पहाड़ था और खाई थी. तब के दौर में सिर्फ एक या दो बॉक्स हुआ करते थे, ताकि किसी को चोट ना पहुंचे. लेकिन ये हाई-जंप थी, तो स्टंट टीम ने बॉक्स के तीन लेयर लगाए थे जिसमें गद्दे भी बिछाए गए थे.

'जब मैं ऊपर चढ़ा, तो मैं वहां से बॉक्स ही नहीं देख पाया जिसपर मुझे जंप करना था. खाई गहरी थी, इसलिए मुझे अपनी जजमेंट के हिसाब से कूदना था. मैं वो जंप नहीं करता, लेकिन तबतक वहां काफी भीड़ आ चुकी थी. तो अब ऊपर जाकर नीचे आ जाना और स्टंट करने से मना करना, थोड़ा ईगो को नुकसान पहुंचाता. तभी मैंने फैसला किया कि अब मुझे कूदना है और बॉक्स वहीं कहीं पर हैं. तो मैंने अपने मेकअप मैन का हाथ पकड़ा और जैसे ही जंप करने के लिए दौड़ा, मेरा पैर फिसल गया.'

सलमान ने बताया कि उनका सिर पहाड़ की चोटी पर लगभग लगने वाला था और वो तुरंत नीचे गिर गए. सुपरस्टार ने अपने एक और स्टंट का जिक्र किया, जो उन्होंने फिल्म पत्थर के फूल में किया था. सलमान को मुंबई की रोड पर स्केटिंग करनी थी, इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और वो गद्दे पर इतनी जोर से गिरे कि करीब 90 सेकेंड तक सांस नहीं आई थी.

Leave a Comment

2