Salman Khan: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अखिलेश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की एक झलक शेयर करते हुए इसे मुंबई मिलन का नाम लिया। फोटो पोस्ट होते ही इंटरनेट पर छा गई और प्रशंसकों के साथ-साथ राजनीतिक समर्थकों ने भी इस पर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। इस तस्वीर को कला और राजनीति के एक दिलचस्प मेल के रूप में देखा जा रहा है।
जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
‘बैटल ऑफ गलवान…’

बताते चलें कि, काम के मोर्चे पर बात करें सलमान खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं, जो 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई वास्तविक सैन्य झड़प पर आधारित है। इस एक्शन-वॉर ड्रामा में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिसका टीजर पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था।
टीजर में दुर्गम पहाड़ियों और शून्य से नीचे के तापमान में सैनिकों द्वारा सामना की जाने वाली कठिन चुनौतियों और उनके अदम्य साहस को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है, जो दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है।
रिलीज की तैयारी और फिल्म का भावनात्मक संगीत
फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए इसके संगीत पर विशेष ध्यान दिया है, जिसमें ‘मातृभूमि’ जैसे देशभक्ति गीत और ‘मैं हूँ’ जैसा रोमांटिक ट्रैक शामिल है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में सजे इन गानों को हिमेश रेशमिया ने संगीतबद्ध किया है, जो फिल्म के वीरतापूर्ण और भावनात्मक पहलुओं को गहराई से दर्शाते हैं। चित्रांगदा सिंह की सह-अभूमिका वाली यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म न केवल एक एक्शन मूवी है, बल्कि उन 20 शहीद जवानों की वीरता को एक सिनेमाई श्रद्धांजलि भी है।










