Salim Khan Health Update: सलीम खान का ब्रेन हैमरेज, लीलावती अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

सलमान खान के पिता सलीम खान मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। बुधवार को लीलावती अस्पताल ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि उन्हें हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था और उनका इलाज जारी है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 18, 2026

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान मंगलवार से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से बॉलीवुड और फैन्स में चिंता की लहर दौड़ गई थी। अस्पताल में सलीम खान के परिवार और कई सेलेब्स भी उन्हें देखने पहुंचे। हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक किसी भी आधिकारिक बयान की घोषणा नहीं हुई थी। बुधवार को लीलावती अस्पताल ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी कर स्वास्थ्य अपडेट और उनकी स्थिति से जुड़ी जानकारी साझा की।

Border 2 BO Day 26: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 26वें दिन भी जबरदस्त कमाई

ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ अस्पताल में एडमिट

Salim Khan Health Update
सलीम खान का ब्रेन हैमरेज

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं है। डॉक्टर जलील पारकर ने कहा कि उनका इलाज विशेष देखरेख में हो रहा है और रिकवरी में समय लगेगा। सलीम खान को मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे डॉक्टर संजीव चोपड़ा द्वारा अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सलीम खान को एडमिट कराने की वजह सुरक्षा थी। उनका बीपी हाई था और हल्का हेमोरेंज पाया गया, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालांकि, वे बेहोशी की हालत में नहीं आए थे।

सलीम खान के टेस्ट और जांच

लीलावती अस्पताल ने सलीम खान के मेडिकल बुलेटिन में उनके किए गए टेस्ट की जानकारी दी। डॉक्टर जलील पारकर के अनुसार, सलीम खान के निम्नलिखित टेस्ट किए गए हैं:

एमआरआई (MRI)

सीटी स्कैन (CT Scan)

ब्लड टेस्ट

डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA)

इन टेस्ट्स के माध्यम से डॉक्टरों ने उनकी हालत का विस्तार से मूल्यांकन किया और उनका इलाज सुरक्षित तरीके से किया जा रहा है।

इलाज में शामिल डॉक्टरों की टीम

सलीम खान के इलाज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शामिल है। डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि टीम में निम्नलिखित डॉक्टर शामिल हैं:

डॉ. विनय चव्हाण – न्यूरोलॉजिस्ट

डॉ. अजीत मेनन – कार्डियोलॉजिस्ट

डॉ. नितिन डांगे – न्यूरोसर्जन

डॉ. बिनीत अहलूवालिया – मेडिसिन विशेषज्ञ

डॉक्टरों की यह टीम सलीम खान की देखरेख कर रही है और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रख रही है।

वर्तमान स्थिति और रिकवरी

डॉक्टरों ने बताया कि सलीम खान की तबीयत फिलहाल स्टेबल है। वे अभी आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें कल वेंटिलेटर से हटाया जाएगा। उम्र और स्वास्थ्य के फैक्टर के कारण उनकी रिकवरी थोड़ी धीमी हो सकती है। सलीम खान की स्थिति फिलहाल गंभीर नहीं है और उन्हें दवा और नियमित देखरेख से धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है।

अस्पताल में एडमिट होने की समयसीमा

Salim Khan Health Update
सलीम खान का ब्रेन हैमरेज

सलीम खान को मंगलवार सुबह 8 बजे अस्पताल लाया गया। उस समय उनका बीपी हाई था और हल्का हेमोरेंज था। उन्हें सुरक्षा कारणों से वेंटिलेटर पर रखा गया, ताकि किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति से बचा जा सके। डॉक्टरों के अनुसार, सलीम खान आराम मिलने के बाद ही डिस्चार्ज का निर्णय लिया जाएगा। सलीम खान का स्वास्थ्य फिलहाल सुरक्षित और स्टेबल है। उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था, लेकिन किसी सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है और जल्द ही उनका वेंटिलेटर से हटना और सामान्य स्थिति में लौटना उम्मीद के मुताबिक है। बॉलीवुड और फैन्स उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Sidharth Malhotra Post: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार