Salim Khan Health Update: क्यों अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज लेखक सलीम खान? डॉक्टर ने बताया बीमारी का कारण

दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) को ब्लड क्लॉट और चक्कर आने की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। 90 वर्षीय लेखक की स्थिति फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। सलमान खान सहित पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 18, 2026

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली पटकथा लेखकों में से एक, सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सलमान खान के प्रशंसक और फिल्मी दुनिया के लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। हालांकि परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन चिकित्सा जगत और मीडिया रिपोर्ट्स से उनकी स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

Rajpal Yadav Bail: “देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ…”रिहाई के बाद राजपाल यादव ने कही ये बात

सलीम खान को क्यों होना पड़ा एडमिट?

बताते चले कि, दिग्गज लेखक को अचानक अस्पताल ले जाने के पीछे की वजह अब स्पष्ट हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सलीम खान को गंभीर चक्कर (Dizziness) महसूस हो रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि उन्हें ब्लड क्लॉट (रक्त का थक्का) होने की समस्या हुई है। इस आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सलमान खान और उनके परिवार के अन्य सदस्य तुरंत उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है, लेकिन उनके वाइटल पैरामीटर फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं।

डॉक्टरों की टीम की निगरानी

आपको बता दे कि, 90 वर्षीय सलीम खान की उम्र और स्थिति को देखते हुए अस्पताल ने विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम तैनात की है। उनका इलाज कर रहे प्रसिद्ध डॉक्टर जलील पार्कर ने पुष्टि की है कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे भर्ती किया गया था। डॉ. पार्कर के अनुसार, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन और न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे सहित कई विशेषज्ञ उनकी हालत पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अस्पताल प्रशासन बुधवार सुबह 11 बजे एक आधिकारिक प्रेस बुलेटिन जारी कर उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए विस्तृत जानकारी साझा करेगा।

लीलावती अस्पताल पहुंचा सलमान खान का परिवार

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही पूरा खान परिवार लीलावती अस्पताल में जमा हो गया। सुपरस्टार सलमान खान को अस्पताल में स्पॉट किया गया, जिसके बाद अलवीरा अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी पिता का हाल-चाल लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर फैंस सलीम साहब के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इमरजेंसी में उन्हें उनके पारिवारिक डॉक्टर संदीप चोपड़ा लेकर आए थे, जिन्होंने समय रहते प्राथमिक चिकित्सा शुरू कर दी थी।

सलीम-जावेद की विरासत

सलीम खान का योगदान भारतीय सिनेमा में अतुलनीय है। सलीम-जावेद की जोड़ी ने 70 के दशक में ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’, और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी थी। उन्होंने ही पर्दे पर ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि को गढ़ा। आज जब वे स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तो पूरा बॉलीवुड उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रतीक्षा कर रहा है।

तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, भावुक होकर कहा—बूढ़े, बच्चे और फिल्म इंडस्ट्री सभी ने साथ दिया