Salim Dola: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के ग्लोबल ड्रग नेटवर्क को एक और करारा झटका लगा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के एक गुप्त ऑपरेशन के तहत दाऊद के करीबी और मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया सलीम रोड (Salim Road) को तुर्की के इस्तांबुल में दबोच लिया गया है। फर्जी यूएई (UAE) पहचान पत्र के सहारे विदेश में छिपे इस मास्टरमाइंड को भारत प्रत्यर्पित कर लाया जा चुका है।









