Sainik School Recruitment: टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख रुपये तक

  नई दिल्ली स्कूल में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सैनिक स्कूल संबलपुर, ओड़िशा ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. भर्ती में पीजीटी और टीजीटी टीचर के अलावा पीईएम, पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद शामिल हैं. इन पदों में से कुछ पर नियमित नियुक्ति होगी जबकि कुछ पर संविदा के आधार पर भरे जाएंगे. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसपर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

  नई दिल्ली

स्कूल में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सैनिक स्कूल संबलपुर, ओड़िशा ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. भर्ती में पीजीटी और टीजीटी टीचर के अलावा पीईएम, पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद शामिल हैं. इन पदों में से कुछ पर नियमित नियुक्ति होगी जबकि कुछ पर संविदा के आधार पर भरे जाएंगे. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसपर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 7 सितंबर को बंद हो जाएगी। 

क्या है योग्यता? 
इस दौरान पीजीटी पदों
के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड या अन्य योग्यता मांगी गई है. पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए मएससी कंप्यूटर साइंस या एमटेक जैसी योग्यता निर्धारित है. टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में 4 साल का इंटीग्रेटेज डिग्री के साथ बीएड की योग्यता अनिवार्य है.  इन पदों के लिए सीटीईटी पेपर-2 या टेट पास होना जरूरी है. इसके साथ ही पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है. आर्ट मास्टर के लिए फाइन आर्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग्स क्लब, स्कल्पचर या ग्राफिक कार्ड में संबद्ध डिग्री की योग्यता होनी चाहिए. लैब असिस्टेंट के पद के लिए साइंस विषय से इंटरमीडिएट योग्यता होनी चाहिए. वहीं, एलडीसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

कितनी मिलेगी सैलरी? 
इन पदों पर सैलरी भी काफी आकर्षित है. नियमित पीजीटी पदों पर चयनिच उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक, पे लेवल-8 के तहत 47,600 से 1,51, 100 रुपये की सैलरी मिल सकती है. इसके अलावा भत्ते भी दिए जाएंगे. वहीं टीजीटी पदों के लिए पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक सैलरी मिल सकती है. अन्य पदों के लिए महीने की सैलरी अलग रखा गया है. इसके अलावा पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन को 40,000, आर्ट मास्टर को 70,500, लैब असिस्टेंट को 33,000 और एलडीसी को 30,000 प्रतिमाह मिलेंगे। 

ऐसे करना होगा आवेदन 
आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 फीस रखी गई है. इसके बाद आवेदन फॉर्म जरूरी डॉक्यूमेंट और फीस की रसीद को डाक के जरिए स्कूल के एड्रेस पर भेजना होगा. आवेदन स्कूल का एड्रेस प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ-बसंतपुर, पीएस-बुर्ला, वाया सीएस चिपलिमा, गौशाला के पास जिला संबलपुर, ओड़िशा-768025 है. इस भर्ती से जुड़ी किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार 9692200674 पर कांटेक्ट भी कर सकते हैं।  

2