क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों से रोशन हुई Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी

नई दिल्ली महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गुरुवार (5 मार्च 2026) को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी समारोह में खेल, राजनीति और बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पिछले साल अर्जुन तेंदुलकर की अगस्त 2025 में सानिया के साथ निजी समारोह में सगाई की थी। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 3 मार्च को मुंबई में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया, जहां पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ, हरभजन सिंह-गीता बसरा, इरफान पठान-सफा बेग

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 5, 2026

नई दिल्ली
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गुरुवार (5 मार्च 2026) को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी समारोह में खेल, राजनीति और बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पिछले साल अर्जुन तेंदुलकर की अगस्त 2025 में सानिया के साथ निजी समारोह में सगाई की थी। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 3 मार्च को मुंबई में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया, जहां पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ, हरभजन सिंह-गीता बसरा, इरफान पठान-सफा बेग और अन्य दिग्गज पहुंचे थे।

दक्षिण मुंबई के एक लग्जरी होटल में आयोजित इस विवाह समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल हुए। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आए, जबकि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान, जहीर खान जैसे कई पूर्व क्रिकेटर और उनके परिवार भी पहुंचे। इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे। शादी में अम्बानी परिवार, बच्चन परिवार भी मौजूद हैं।

कौन है सानिया चंडोक
सानिया चंडोक एक सफल बिजनेसवुमन हैं और उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और अब वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। सानिया ने 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स'से पढ़ाई की है। वे एक पशु चिकित्सा हैं और मुंबई में ('Mr. Paws') लग्जरी पेट स्पा चलाती हैं। गोवा के लिए खेलने वाले पेशेवर क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर आज सानिया चंदोक के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शादी समारोह के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन तेंदुलकर, उनकी पत्नी सानिया चंडोक और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।

 

Leave a Comment