Sachin Tendulkar: परिवार संग PM मोदी से सचिन की मुलाकात, अर्जुन तेंदुलकर की शादी तय

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हालिया मुलाकात ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। इस खास मुलाकात में अर्जुन तेंदुलकर की शादी की पुष्टि भी हुई, जिससे लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनका पारिवारिक पल है। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें और जानकारी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस मुलाकात ने अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।

दबाव में बढ़ोतरी: विश्व कप मुकाबले से पहले अमेरिका ने पाकिस्तान का समर्थन किया नहीं, संवेदनशील रग पर रखा हाथ

परिवार संग पीएम मोदी से मिले सचिन

इस खास मुलाकात के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और अर्जुन की मंगेतर सानिया भी मौजूद थीं। यह मुलाकात न सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी, बल्कि एक बेहद निजी और भावनात्मक क्षण भी रहा। सचिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

https://x.com/sachin_rt/status/2021218452732592309?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2021218452732592309%7Ctwgr%5E32687603f8924fb1781e06e7ee51e20487e60185%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fsachin-tendulkar-meets-pm-modi-invite-son-arjun-tendulkar-saaniya-chandhok-wedding-see-photos-3087372

सचिन तेंदुलकर ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। पोस्ट के जरिए उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अर्जुन और सानिया की शादी की पुष्टि की। सचिन ने लिखा कि उन्हें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य मिला। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए वे आभारी हैं। इस पोस्ट के बाद साफ हो गया कि अर्जुन तेंदुलकर की शादी अब तय हो चुकी है, जिसको लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं।

IND vs PAK T20 World Cup 2026: खत्म हुआ सस्पेंस, 15 फरवरी को कोलंबो में टकराएंगे भारत-पाकिस्तान!

अर्जुन और सानिया की शादी पर लगी मुहर

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। लेकिन प्रधानमंत्री से मुलाकात और सार्वजनिक निमंत्रण के साथ सचिन ने इन सभी अटकलों को खत्म कर दिया। हालांकि शादी की तारीख और स्थान को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में परिवार की ओर से इस पर भी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

इससे पहले सोनिया गांधी से भी हुई थी मुलाकात

गौर करने वाली बात यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले सचिन तेंदुलकर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान उनके साथ पत्नी अंजलि तेंदुलकर मौजूद थीं। दोनों की यह भेंट सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास 10 जनपथ पर हुई थी। इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक अटकलें जरूर लगाई गईं, लेकिन सचिन तेंदुलकर हमेशा की तरह खुद को राजनीति से दूर रखते हुए इन्हें व्यक्तिगत और सामाजिक मुलाकात करार देते नजर आए।

T20 World Cup 2026: नीदरलैंड्स की धमाकेदार जीत, बास डी लीडे के तूफान में उड़ा नामीबिया!

निजी खुशी का पल बना चर्चा का विषय

सचिन तेंदुलकर का जीवन हमेशा से लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहा है। चाहे मैदान पर उनकी उपलब्धियां हों या मैदान के बाहर उनका पारिवारिक जीवन, हर पल प्रशंसकों के लिए खास होता है। अर्जुन की शादी की पुष्टि और प्रधानमंत्री से मुलाकात ने इस निजी खुशी को भी राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है।