US Open में रिबाकिना का बड़ा लक्ष्य, सेमीफाइनल तक पहुंचना भी मानेंगी सफलता

नई दिल्ली  इस वर्ष शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के साथ करने वाली एलिना रिबाकिना ने कहा कि ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने के बाद बढ़ी उम्मीदों ने उन पर दबाव बढ़ाने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्ष की शुरुआत उनके लिए बेहद अच्छी रही और वह इसी लय को वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में जारी रखते हुए खिताब जीतना चाहती हैं। जियोस्टार द्वारा दैनिक जागरण से विशेष रूप से साझा किए गए साक्षात्कार में रिबाकिना ने बताया कि टोरंटो और सिनसिनाटी ओपन के बाद टीम के साथ उनकी तैयारी अच्छी रही और शारीरिक

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
 इस वर्ष शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के साथ करने वाली एलिना रिबाकिना ने कहा कि ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने के बाद बढ़ी उम्मीदों ने उन पर दबाव बढ़ाने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि वर्ष की शुरुआत उनके लिए बेहद अच्छी रही और वह इसी लय को वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में जारी रखते हुए खिताब जीतना चाहती हैं। जियोस्टार द्वारा दैनिक जागरण से विशेष रूप से साझा किए गए साक्षात्कार में रिबाकिना ने बताया कि टोरंटो और सिनसिनाटी ओपन के बाद टीम के साथ उनकी तैयारी अच्छी रही और शारीरिक रूप से भी वह बेहतर महसूस कर रही थीं।

हालांकि, व्यस्त शेड्यूल के कारण पर्याप्त नींद और रिकवरी नहीं मिल पाई। पिछले साल यूएस ओपन में चौथे दौर तक पहुंचने वाली रिबाकिना ने कहा कि इस वर्ष अगर वह सेमीफाइनल तक पहुंचती हैं तो इसे सफलता मानेंगी और उससे आगे जाना और भी शानदार होगा।

यूएस ओपन के शोरगुल को लेकर उन्होंने कहा कि उनका ध्यान कोर्ट पर रहता है और वह अपनी टीम की आवाज सुनने की कोशिश करती हैं। न्यूयार्क में खाली समय मिलने पर उन्होंने अच्छे रेस्तरां में डिनर और सिनेमा का आनंद लिया, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान विश्राम और मैच की तैयारी पर है।

2