Rule Changes: हर महीने की तरह मार्च 2026 की शुरुआत में भी कई बड़े आर्थिक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। दैनिक खर्चे से लेकर डिजिटल लेनदेन, यात्रा और बैंकिंग व्यवस्था पर इसका असर साफ देखने को मिलेगा। इसके साथ ही गैस की कीमतों से लेकर UPI भुगतान, सिम सुरक्षा नियम और रेलवे टिकट बुकिंग तक कई क्षेत्रों में नए प्रावधान लागू होने की संभावना है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 1 मार्च से क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेगा।
ग्रामीण अंचलों में वर्षों पुरानी ‘बर्तन प्रथा’ बंद, होली पर नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना
LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव

आपको बता दें कि, हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस और कमर्शियल गैल सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है। पिछले कुछ महीनों में मुख्य रूप से 19 किलो और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीते महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करीब 49 रुपये महंगा हुआ था, जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। मार्च में एक बार फिर दामों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। अगर कीमतों में वृद्धि होती है तो इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं की जेब पर भी बोझ बढ़ सकता है।
रेलवे टिकट बुकिंग में नया बदलाव

भारतीय रेलवे मार्च 2026 में टिकट बुकिंग प्रणाली को और आसान बनाने की दिशा में कदम उठा सकता है। जानकारी के अनुसार, जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव संभव है। इसके तहत नया ‘RailOne’ ऐप लॉन्च किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से यात्री जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सेवाएं एक ही जगह पर प्राप्त कर सकेंगे। इससे टिकट लेने की प्रक्रिया डिजिटल और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है।
कृषक उन्नति योजना से कांकेर के 92 हजार से ज्यादा किसानों को लाभ, 372 करोड़ 67 लाख रुपये का भुगतान
सिम बाइंडिंग नियम से बढ़ेगी डिजिटल सुरक्षा
डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू कर सकती है। इस नियम के तहत मैसेजिंग और पेमेंट से जुड़े एप्स को मोबाइल सिम से जोड़ा जाएगा। अगर कोई व्यक्ति अपने फोन से सिम निकालता है तो संबंधित एप्स काम करना बंद कर देंगे। इससे साइबर अपराधों और फर्जी लेनदेन की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। यह कदम डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
UPI भुगतान के नियमों में बदलाव

ऑनलाइन लेनदेन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यूपीआई प्रणाली में भी संशोधन हो सकता है। नए नियमों के अनुसार बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए केवल यूपीआई पिन पर्याप्त नहीं होगा। बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक सत्यापन या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू कर सकते हैं। इससे बड़े डिजिटल लेनदेन अधिक सुरक्षित हो जाएंगे और धोखाधड़ी की संभावना कम होगी।
बैंक खातों में न्यूनतम बैलेंस का नया प्रावधान
1 मार्च 2026 से सरकारी बैंक न्यूनतम बैलेंस से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकते हैं। नए प्रावधान के तहत यदि खाते में औसत मासिक बैलेंस निर्धारित सीमा से कम रहता है, तो पेनल्टी लगाई जाएगी। पहले किसी एक दिन बैलेंस कम होने पर भी जुर्माना लगाया जाता था, लेकिन अब औसत मासिक बैलेंस के आधार पर शुल्क तय किया जाएगा। इससे खाताधारकों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
CNG, PNG और ATF की कीमतों में संशोधन
हर महीने पेट्रोलियम कंपनियां टर्बाइन फ्यूल (ATF), CNG और PNG की दरों की समीक्षा करती हैं। संभावना है कि 1 मार्च को इन ईंधनों की कीमतों में बदलाव हो। इन दरों में बढ़ोतरी या कमी का असर परिवहन खर्च, हवाई यात्रा और घरेलू गैस उपयोगकर्ताओं पर पड़ सकता है।









