RR vs RCB: गुवाहाटी पहुँचते ही ‘कोहली-कोहली’ के नारों से गूंजा एयरपोर्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उस समय माहौल पूरी तरह बदल गया जब RCB टीम वहां पहुंची और अचानक ‘कोहली-कोहली’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, फैंस की भारी भीड़ ने विराट कोहली को घेर लिया, आखिर ऐसा क्या हुआ कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

'कोहली-कोहली' के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 8, 2026

RR vs RCB: आईपीएल 2026 के तबत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु अपनी अगली भिडंत के लिए गुवाहाटी पहुंत चुकी है, जहां उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होना है। टीम के पहुंचते ही फैंस में काफी जोश देखने को मिला। खासतौर पर विराट कोहली को देखने के लिए ज्यादा संख्या में लोग वहां मौजूद हो गए। साथ ही लोग अपने-अपने फोन में उनकी वीडियोज फोटोज क्लिक करने लगे, साथ ही कई फैंस तो उनके ऑटोग्राफ के लिए घंटो इंतजार करते दिखे।

DC vs GT मैच में बारिश बन सकती है विलेन, जानें अरुण जेटली स्टेडियम के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

मौसम और माहौल का असर

आपको बता दें कि, गुवाहाटी में टीम के आगमन के समय मौसम ठंडा था और हल्की बारिश  हो रही थी, जिसकी वजह से कोहली को जैकेट पहने देखा गया। इससे एक दिन पहले मुकाबले में भी बारिश की वजह से मैच रद्द कर दिया गया था.

पिछले मैच में राजस्थान का दमदार प्रदर्शन

आपतो बता दें कि, मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को मात दे दी थी। इस मैच में टीम के युवा बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल ने तेजतर्रार 77 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। बारिश के कारण यह मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर उड़ाया सिक्स, टूटेगा विराट का महारिकॉर्ड?

अंक तालिका में दोनों टीमें मजबूत

आईपीएल 2026 में अब तक दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। आरसीबी ने लगातार दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स तीन जीत के साथ 6 अंकों पर शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। दोनों टीमों का आत्मविश्वास ऊंचा है, जिससे आगामी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

बरसापारा स्टेडियम में होगी टक्कर

यह हाई-वोल्टेज मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां हाल ही में एक रोमांचक मुकाबला देखा गया था। गुवाहाटी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच किसी उत्सव से कम नहीं होगा, क्योंकि एक तरफ कोहली जैसी स्टार खिलाड़ी हैं, तो दूसरी तरफ युवा और आक्रामक राजस्थान टीम।

DC vs GT Weather: जीत की हैट्रिक पर दिल्ली की नजर, शुभमन गिल की ‘टाइटन्स’ खोल पाएगी जीत का खाता?

कब और कितने बजे होगा मैच?

कब और कितने बजे होगा मैच?
कब और कितने बजे होगा मैच?

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला शुक्रवार, 10 अप्रैल को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक साबित हो सकता है।