RR vs MI Weather: राजस्थान-मुंबई भिड़ंत से पहले जान लें मौसम का हाल, कहीं आज भी मैच रद्द तो नहीं!

RR vs MI के बीच आज गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला मौसम की वजह से चर्चा में है। बादल, बारिश और उमस भरे मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। क्या आज का मैच पूरा होगा या बारिश खलल डालेगी, जानिए पूरी मौसम रिपोर्ट और मैच पर असर।

राजस्थान-मुंबई भिड़ंत से पहले जान लें मौसम का हाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 7, 2026

RR vs MI Weather: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज गुवाहटी के एसीए बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना हैं। ऐसे में सबसे मन में ये सवाल है कि आज मौसम कैसा रहेगा। दोनों ही टीमें खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। बीते दिन का मैच कैंसिल होने के बाद फैंस में ये सवाल उमड़कर आ रहा होगा की कहीं आज भी तो मैच रद्द नहीं।

David Warner Arrested : पीएसएल के बीच क्रिकेट जगत में मची खलबली, डेविड वॉर्नर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार

गुवाहाटी का मौसम हाल

आपको बता दें कि, गुवाहाटी में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और उमस भरा मौसम बना हुआ है। दिन बढ़ने के साथ बारिश और गरज की संभावना अधिक है। हालांकि शाम तक बारिश की संभावना घटकर लगभग 14% रह जाएगी। तापमान 18°C से 28°C के बीच रहेगा और उमस का स्तर 82% तक रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। शाम 5 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जो मैच को प्रभावित कर सकती है।

बारिश से मैच पर असर

आईपीएल लीग स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया तो इसे दोबारा नहीं कराया जाएगा। मैच का नतीजा निकलने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। आखिरी समय रात 10:50 बजे तक तय है, लेकिन नियमों के अनुसार एक घंटे का अतिरिक्त समय मिल सकता है। यानी मैच शुरू करने की अंतिम डेडलाइन रात 11:50 बजे तक हो सकती है। अगर मैच पूरी तरह धुल गया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

इतिहास में बारिश का असर

इतिहास में बारिश का असर
इतिहास में बारिश का असर

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक सिर्फ एक बार मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। यह साल 2009 में हुआ था जब आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था।

IPL 2026: पहले हफ्ते में इन 5 स्टार खिलाड़ियों ने किया निराश, परफॉर्मेंस से मचा बवाल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डिकाक, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, तिलक वर्मा, दीपक चाहर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर आदि।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, ध्रुव जुरैल, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन आदि।