RR vs GT: आईपीएल 2026 के तहत आज एक अहम मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा और सीजन का 52वां मैच रहेगा। दोनों ही टीमें इस समय प्लैऑफ की दौड़ में मजबूत दावेदान मानी जा रही है, इसलिए यह मैच काफी जरूरी माना जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटंस भी 10 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है, जिससे दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गुजरात का दबदबा
बताते चलें कि, अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी दिखाई देता है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से गुजरात ने 6 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि राजस्थान को सिर्फ 3 जीत मिली हैं।
हालांकि इस सीजन में दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। उस मैच में राजस्थान ने अंतिम दो ओवर में केवल 15 रन बचाकर जीत दर्ज की थी, जो मुकाबले की रोमांचकता को दर्शाता है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। आज मौसम साफ रहने और तेज धूप खिलने की संभावना है। इस मैदान पर हाल ही में 228 और 225 जैसे बड़े स्कोर देखने को मिले हैं, जिससे एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
पिच रिपोर्ट के अनुसार, यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है, क्योंकि इस सीजन दोनों ही बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
संभावित मैच प्रिडिक्शन
मैच से पहले विश्लेषकों के अनुसार राजस्थान रॉयल्स को थोड़ा बढ़त मिलती दिख रही है, खासकर घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए। हालांकि गुजरात टाइटंस भी मजबूत टीम है और किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि जो टीम पहले गेंदबाजी करेगी, उसके जीतने की संभावना अधिक होगी, क्योंकि रन चेज करने वाली टीमों का रिकॉर्ड इस मैदान पर बेहतर रहा है।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान की संभावित टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका या तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा शामिल हो सकते हैं।
Katra News: भारतीय कोच गौतम गंभीर पहुंचे वैष्णो देवी, प्रशंसकों के साथ खिंचवाई शानदार तस्वीरें
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात की ओर से साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार या प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज मैदान में उतर सकते हैं।










