RR vs GT: जयपुर में गिल का तूफान, राजस्थान के रजवाड़ों को गुजरात ने दी करारी शिकस्त!

9 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की।

RR vs GT

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 10, 2026

RR vs GT: IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में गुजरात के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली, हालांकि वह शतक से चूक गए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

इसके बाद मध्यक्रम में जोस बटलर ने 10 गेंदों में 13 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 20 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। अंत में राहुल तेवतिया ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में 14 रन जोड़कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन तक पहुंचा दिया।

WFI ने विनेश फोगाट को थमाया कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

राजस्थान की कमजोर गेंदबाजी और गिरता प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 46 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। तुषार देशपांडे ने भी 4 ओवर में 52 रन लुटा दिए। वहीं ब्रिजेश शर्मा ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन टीम को मजबूत स्थिति में नहीं ला सके।

राजस्थान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल मात्र 3 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने जरूर आक्रामक खेल दिखाते हुए 16 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

ध्रुव जुरेल ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि शिमरोन हेटमायर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलकर कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके। पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

गुजरात के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में राशिद खान सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। कगिसो रबाडा ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

IPL Fever in Raipur: 10 हजार तक बढ़े होटल रूम के दाम, फ्लाइट टिकटों ने भी छुआ आसमान