Rohit Sharma award ceremony: रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री सम्मान, पत्नी रितिका सजदेह हुईं भावुक

राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान ग्रहण करते समय रोहित शर्मा को देख उनकी पत्नी रितिका सजदेह बेहद भावुक हो गईं। उनका गर्व से भरा चेहरा और उत्साह के साथ तालियां बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Rohit Sharma award ceremony

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 24, 2026

Rohit Sharma award ceremony: भारत के क्रिकेट इतिहास में अपनी बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता से अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में देश के प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री’ सम्मान से नवाजा गया। यह पल न केवल रोहित के लिए गौरवशाली था, बल्कि उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए भी बेहद खास रहा। हालांकि, इस ऐतिहासिक अवसर पर एक तस्वीर जिसने सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं, वह थी उनकी पत्नी रितिका सजदेह की भावुक और गर्व से भरी प्रतिक्रिया।

Rohit Sharma Padma Shri award: पद्मश्री मिलने पर गदगद हुए रोहित शर्मा, बोले- ‘आज मेरी कहानी में जुड़ा एक नया अध्याय’

गौरवपूर्ण क्षण और रितिका का रिएक्शन

जैसे ही राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में मंच से ‘रोहित शर्मा’ का नाम पुकारा गया, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी रितिका सजदेह के चेहरे पर एक ऐसी मुस्कान और गर्व के भाव दिखे, जिसे देख हर कोई भावुक हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जैसे ही रोहित का नाम घोषित हुआ, रितिका की आंखें खुशी से चमक उठीं।

वह तुरंत अपनी सीट से उठकर खड़ी हो गईं और पूरे समय तालियां बजाकर अपने पति की इस उपलब्धि का जश्न मनाती रहीं। उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ जाहिर हो रहा था कि यह सम्मान उनके लिए किसी बड़ी व्यक्तिगत जीत से कम नहीं है। रितिका की यह सादगी और पति के प्रति उनका समर्पण सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।

सादगी और विनम्रता का प्रतीक रोहित शर्मा

पद्मश्री सम्मान ग्रहण करने के लिए पहुंचे रोहित शर्मा का लुक बेहद शालीन और आकर्षक था। उन्होंने काले रंग का औपचारिक सूट पहन रखा था, जिसमें वे काफी गरिमामयी नजर आ रहे थे। पूरे समारोह के दौरान रोहित की विनम्रता देखते ही बन रही थी। मंच की ओर बढ़ने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और फिर बेहद शालीनता के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार ग्रहण किया। उनका यह शांत और विनम्र व्यवहार उनके व्यक्तित्व की गहराई को दर्शाता है।

रितिका: रोहित की सबसे बड़ी ‘सपोर्ट सिस्टम’

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की जोड़ी को खेल जगत में एक आदर्श माना जाता है। रितिका केवल उनकी पत्नी नहीं, बल्कि उनके करियर की सबसे बड़ी समर्थक और ‘सपोर्ट सिस्टम’ रही हैं। चाहे मैदान पर मुश्किल दौर हो या जीत का जश्न, रितिका हमेशा एक ढाल बनकर रोहित के साथ खड़ी रही हैं।

अक्सर मैचों के दौरान स्टैंड्स में रितिका की भावुक प्रतिक्रियाएं कैमरों में कैद होती रही हैं, जो उनके अटूट प्रेम को दर्शाती हैं। पद्मश्री जैसे बड़े सम्मान समारोह में रितिका का यह गर्व से भरा चेहरा यह बयां करता है कि उन्होंने रोहित की मेहनत और संघर्ष को कितनी करीब से देखा है।

शतक के बाद ड्रॉप हुए जायसवाल, शशि थरूर बोले- वही हाल जो संजू सैमसन का हुआ था