निकाय चुनाव में मोहाली का बढ़ा उत्साह, शुरुआती घंटों में 13.18 फीसदी वोटिंग

मोहाली. जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों में मोहाली नगर निगम के वार्ड 1 से 25 तक 13.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं वार्ड नंबर 26 से 50 तक वोटिंग प्रतिशत 13.9 रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं के साथ साथ बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के अलग अलग नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिला। सुबह 10 बजे

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मोहाली.

जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों में मोहाली नगर निगम के वार्ड 1 से 25 तक 13.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं वार्ड नंबर 26 से 50 तक वोटिंग प्रतिशत 13.9 रहा।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं के साथ साथ बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के अलग अलग नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक बनूड़ में सबसे ज्यादा 19.4 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि जीरकपुर में सबसे कम 9 फीसदी वोटिंग हुई। कुराली में 16.30 फीसदी और डेराबस्सी में 13.9 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि इस बार चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से करवाए जा रहे हैं।

मोहाली नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत (वार्ड अनुसार)
नगर निकाय का नाम (वार्ड)     मतदान प्रतिशत (%)
नगर निगम मोहाली (वार्ड 1-25)     13.18 %
नगर निगम मोहाली (वार्ड 26-50)     13.9 %
नगर परिषद कुराली     16.30 %
नगर परिषद डेराबस्सी     13.9 %
नगर परिषद जीरकपुर     9 %
नगर परिषद बनूड़     19.4 %
नगर परिषद नयागांव     16 %

2