India vs New Zealand ODI Series: टीम इंडिया को बड़ा झटका! पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर, जुरेल को मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट (Side Strain) के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है।

India vs New Zealand ODI Series

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 11, 2026

India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला (ODI Series) से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पेट की मांसपेशियों में खिंचाव (Side Strain) के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी जगह युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को स्क्वाड में शामिल करने का निर्णय लिया है।

India vs New Zealand ODI: आज टकराएंगे भारत और न्यूजीलैंड, वडोदरा में सजेगा पहले वनडे का रोमांच

अभ्यास सत्र में ऋषभ पंत की मांसपेशियों में खिंचाव

बताते चले कि, शनिवार दोपहर वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम का नेट सेशन चल रहा था। बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत को अचानक पेट के दाईं ओर तेज दर्द महसूस हुआ। बीसीसीआई के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पंत को तुरंत अभ्यास रोककर मैदान से बाहर जाना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल एमआरआई (MRI) स्कैन के लिए ले जाया गया। शुरुआती जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि उनकी चोट गंभीर है और उन्हें रिकवरी के लिए समय चाहिए।

मेडिकल रिपोर्ट में साइड स्ट्रेन की पुष्टि

आपको बता दे कि, मेडिकल टीम और विशेषज्ञों ने पंत की क्लीनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट की गहन समीक्षा की। जांच में ‘ऑब्लिक मसल टियर’ पाया गया है। इस तरह की चोट से उबरने में आमतौर पर कुछ हफ्तों का समय लगता है, जिसके कारण चयन समिति ने उन्हें आराम देने और श्रृंखला से बाहर रखने का फैसला किया। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि पंत अब रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) जाएंगे।

ध्रुव जुरेल की भारतीय वनडे टीम में वापसी

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में चयनकर्ताओं ने ध्रुव जुरेल पर भरोसा जताया है। जुरेल, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी तकनीक से सबको प्रभावित किया है, अब वनडे सेटअप में भी अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई के आदेश के बाद जुरेल तुरंत टीम के साथ वडोदरा में जुड़ चुके हैं। वह टीम में केएल राहुल के साथ दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के विकल्प के रूप में मौजूद रहेंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी में जुरेल का प्रचंड फॉर्म

ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल करने का सबसे बड़ा कारण उनका हालिया घरेलू प्रदर्शन है। जुरेल वर्तमान में विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात पारियों में छह बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है, जिसमें दो आतिशी शतक भी शामिल हैं। उनकी इस निरंतरता और दबाव में खेलने की क्षमता ने उन्हें चयनकर्ताओं की पहली पसंद बना दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए संशोधित भारतीय दल

पंत के बाहर होने से मध्यक्रम में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है, लेकिन जुरेल जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी के आने से टीम को मजबूती मिली है। अब देखना यह होगा कि कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर जुरेल को प्लेइंग इलेवन में मौका देते हैं या केएल राहुल ही मुख्य विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

नीरज चोपड़ा ने कोच से रिश्ते किए खत्म, 2025 के लिए खुद तय करेंगे ट्रेनिंग योजनाएं