Ridhima Pathak: भारतीय खेल जगत में इन दिनों एंकर रिद्धिमा पाठक का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। रिद्धिमा ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) से खुद को अलग कर एक मिसाल पेश की है। भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड्स के बीच बढ़ते तनाव के बीच उनका यह फैसला सोशल मीडिया पर सराहना बटोर रहा है।
निष्कासन की खबरों पर रिद्धिमा का करारा जवाब
बताते चले कि, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह उड़ रही थी कि रिद्धिमा पाठक को बांग्लादेश प्रीमियर लीग से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन भ्रामक खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए रिद्धिमा ने स्वयं सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि उन्हें निकाला नहीं गया है, बल्कि मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता और द्विपक्षीय तनाव के कारण उन्होंने स्वयं इस टी-20 लीग का हिस्सा न बनने का निर्णय लिया है। उन्होंने साफ किया कि उनके लिए पेशेवर असाइनमेंट से ऊपर उनका राष्ट्र और आत्मसम्मान है।
रिद्धिमा पाठक का परिचय
आपको बता दे कि, रिद्धिमा पाठक भारतीय स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री का एक प्रतिष्ठित चेहरा हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स जैसे दिग्गज चैनलों के साथ काम करते हुए कई बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट और इवेंट्स को होस्ट किया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी उनकी एंकरिंग को काफी पसंद किया गया है। एक स्वतंत्र (फ्रीलांस) प्रेजेंटर के रूप में वह दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन बीपीएल के ताज़ा घटनाक्रम ने उनकी निष्ठा और पेशेवर ईमानदारी को एक नई ऊंचाई दी है।
इंस्टाग्राम पर साझा किया भावुक संदेश
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रिद्धिमा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस पूरे नैरेटिव को खारिज किया कि उन्हें ‘ड्रॉप’ किया गया है। उन्होंने लिखा, “यह मेरा व्यक्तिगत फैसला था कि मैं इस लीग से हट जाऊं। मेरे लिए मेरा देश हमेशा पहले आता है।” उन्होंने आगे जोड़ा कि वह ईमानदारी और खेल भावना के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं है, यह सच्चाई का हकदार है। उनके इस साहसी स्टैंड को इंटरनेट पर ‘कंट्री फर्स्ट’ एप्रोच के रूप में देखा जा रहा है।
BCCIऔर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बढ़ता टकराव
इस पूरे विवाद की पटकथा 3 जनवरी 2025 को शुरू हुई, जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दिए। इस कदम के बाद बांग्लादेश सरकार और वहां के क्रिकेट बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं, उन्होंने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराने की मांग भी रखी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया। इसी तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रिद्धिमा ने पड़ोसी देश के टूर्नामेंट से दूरी बनाना ही बेहतर समझा।
स्पिन पर भरोसा: भारत-श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए न्यूज़ीलैंड का स्क्वाड तय










