2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज! SP MLC की टिप्पणी पर UP की राजनीति में बवाल

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं की तरफ से अजीबोगरीब बयान दिए जा रहे हैं. इसी बीच शिक्षकों की बैठक में सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव ने विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना है”.  उनके इस बयान पर सियासत गरमा गई और लोग सवाल भी उठा रहे हैं. हालांकि इस बयान पर पार्टी बचाव में उतर आई है।  सपा बोली, ये उनका निजी बयान समाजवादी पार्टी (SP) एमएलसी लाल बिहारी यादव के बयान पर पार्टी

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं की तरफ से अजीबोगरीब बयान दिए जा रहे हैं. इसी बीच शिक्षकों की बैठक में सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव ने विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना है”.  उनके इस बयान पर सियासत गरमा गई और लोग सवाल भी उठा रहे हैं. हालांकि इस बयान पर पार्टी बचाव में उतर आई है। 

सपा बोली, ये उनका निजी बयान
समाजवादी पार्टी (SP) एमएलसी लाल बिहारी यादव के बयान पर पार्टी बचाव में उतर आई है. सपा नेता दीपक रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास रिकॉर्ड है. किसने क्या कहा? क्या नहीं उस पर नहीं जाना है और यह उनके व्यक्तिगत बयान हो सकते हैं। 

वहीं इस बयान पर बीजेपी ने सपा को घेरा है और सवाल उठाया है. बीजेपी नेता आलोक अवस्थी ने कहा कि शीघ्र ही सपा ऑफिस के बाहर तमाम कुत्ते पट्टा बांधकर खड़े होंगे. इससे बड़ा अपमान लोकतंत्र का कोई नहीं कर सकता है. अब चुनाव में जनता जवाब देगी। 

सपा MLC ने क्या कहा?
दरअसल, नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि "अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो हम सभी को वोट उसी को देना है।" उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अब यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

एमएलसी चुनाव को लेकर हुई बैठक
दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से शिक्षकों के साथ बैठक और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने शिक्षकों से संवाद करते हुए आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर चर्चा की। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का उक्त बयान सुनाई दे रहा है।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों पर नजर
भाजपा, सपा और बसपा समेत कई दल यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। सपा के इस कार्यक्रम को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी लगातार विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और संपर्क अभियान के जरिए अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। वहीं, लाल बिहारी यादव के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, बयान को लेकर एमएलसी या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

कांग्रेस भी बचाव में उतरी
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत भी सपा एमएलसी के बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को बयान पर क्या दिक्कत? बीजेपी के नेता आपस में ही भिड़ रहे हैं. लेकिन इन्हें दिक्कत दूसरी पार्टी के नेताओं से है। 

सपा ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारियां
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ऐलान के बाद आज से पार्टी बूथ स्तर पर प्रचार अभियान शुरू करेगी. कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे. पार्टी का फोकस बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और चुनावी रणनीति पर रहेगा। 

2