Republic Day 2026: परेड रिहर्सल के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से बचें

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के चलते 17, 19, 20 और 21 जनवरी को रिहर्सल होगी। इस दौरान कर्तव्य पथ और आसपास की कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा।

Republic Day 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 17, 2026

Republic Day 2026: दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी में ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कर्तव्य पथ पर परेड रिहर्सल के कारण 17, 19, 20 और 21 जनवरी को सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्य पथ पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। रिहर्सल विजय चौक से इंडिया गेट के सी-हेक्सागन तक आयोजित की जाएगी।

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, AQI 364 के पार, कई इलाकों में गंभीर संकट

असर वाले चौराहे और मार्ग

Republic Day 2026
परेड रिहर्सल के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

आम वाहनों के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध निम्नलिखित स्थानों पर लागू रहेगा—

कर्तव्य पथ – रफी मार्ग

कर्तव्य पथ – जनपथ

कर्तव्य पथ – मानसिंह रोड

कर्तव्य पथ – सी-हेक्सागन

इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से आसपास के इलाकों में जाम की संभावना बनी रहेगी। दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

वैकल्पिक मार्ग और आवाजाही के विकल्प

Republic Day 2026
परेड रिहर्सल के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

रिहर्सल के दिनों में लोगों को कुछ वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है—

सड़कों के विकल्प: रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों रोड, वंदे मातरम मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट आदि।

पूर्वी दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जाने के लिए: वंदे मातरम मार्ग होते हुए रिंग रोड का उपयोग किया जा सकता है।

दक्षिण दिल्ली से कनॉट प्लेस या केंद्रीय सचिवालय: मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग से होते हुए पार्क स्ट्रीट और मंदिर मार्ग या बाबा खड़क सिंह मार्ग का रास्ता।

सिर्फ रिंग रोड उपयोग करने वाले: ISBT, चांदगी राम अखाड़ा और मॉल रोड से आजादपुर या लोधी रोड होते हुए अरबिंदो मार्ग और सफदरजंग रोड।

विनय मार्ग या शांति पथ से जाने वाले: नई दिल्ली या उससे आगे की ओर, मदर टेरेसा क्रिसेंट और RML गोलचक्कर होते हुए सरदार पटेल मार्ग और बाबा खड़क सिंह मार्ग।

इसके अलावा, लोग अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग के माध्यम से सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट और बाबा खड़क सिंह मार्ग से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। पंचकुइयां रोड, हनुमान मूर्ति और धौला कुआं तक भी वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध हैं।

लोगों से विशेष अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से विशेष अपील की है कि वे परेड रिहर्सल के दौरान धैर्य रखें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। ट्रैफिक का सही नियोजन और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग सुनिश्चित करने से शहर में परेशानी कम होगी और गणतंत्र दिवस की तैयारियों में सुविधा रहेगी।

Delhi Airport Incident: घने कोहरे में रनवे पर दुर्घटना, एअर इंडिया का विमान कंटेनर से टकराया