इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! लवकुश चौराहे का डबल डेकर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से होगा शुरू

 इंदौर  लवकुश चौराहे पर ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने और जाम से राहत दिलाने वाला डबल लेयर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से शहर को नई सुविधा देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं से यातायात शुरू हो जाएगा। अभी एक भुजा से ट्रायल के तौर पर वाहन गुजर रहे हैं। दोनों भुजाएं शुरू होने से प्रतिदिन करीब दो लाख वाहनों की आवाजाही आसान होगी। फ्लाईओवर की 23 मीटर ऊंचाई पर चौराहे के बीच लगी 65 मीटर लंबी बो-स्ट्रिंग पर फसाड लाइटिंग भी लगाई गई है, जो रात में अलग-अलग रंगों में

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 24, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

 इंदौर

 लवकुश चौराहे पर ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने और जाम से राहत दिलाने वाला डबल लेयर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से शहर को नई सुविधा देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं से यातायात शुरू हो जाएगा। अभी एक भुजा से ट्रायल के तौर पर वाहन गुजर रहे हैं। दोनों भुजाएं शुरू होने से प्रतिदिन करीब दो लाख वाहनों की आवाजाही आसान होगी। फ्लाईओवर की 23 मीटर ऊंचाई पर चौराहे के बीच लगी 65 मीटर लंबी बो-स्ट्रिंग पर फसाड लाइटिंग भी लगाई गई है, जो रात में अलग-अलग रंगों में चमकेगी।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर की एक भुजा जुलाई में यातायात के लिए खोली गई थी। इसके बाद दूसरी भुजा पर डेक स्लैब, लाइटिंग और फिनिशिंग का काम पूरा किया गया। अब दोनों भुजाओं से यातायात शुरू होने के साथ ही उज्जैन रोड और मरीमाता की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को चौराहे पर बेहतर आवाजाही का विकल्प मिलेगा। इसके शुरू होने के बाद मरीमाता से उज्जैन रोड जाने वाली सर्विस रोड का निर्माण शुरू होगा। यह सर्विस रोड करीब दो माह में बनकर तैयार हो जाएगी। उज्जैन रोड से मरीमाता की तरफ जाने वाली सर्विस रोड तैयार हो चुकी है।