हीटवेव से राहत: Bhopal के सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक छुट्टी घोषित

भोपाल. भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर ने आदेश में लिखा, 'भोपाल जिले में निरंतर तापमान में वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदानित/सीबीएसई/आईसीएसई स्कूलों में अध्ययनरत छाक्ष-छात्राओं का दिनांक 30.04.2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल.

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।

कलेक्टर ने आदेश में लिखा, 'भोपाल जिले में निरंतर तापमान में वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदानित/सीबीएसई/आईसीएसई स्कूलों में अध्ययनरत छाक्ष-छात्राओं का दिनांक 30.04.2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे।'

बढ़ती गर्मी की वजह से लिया फैसला
लगातार चढ़ते पारे और लू (Heatwave) के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभिभावकों और शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सूचित कर दिया गया है। फिलहाल यह आदेश आगामी निर्देशों तक लागू रहेगा।

Leave a Comment

2