रणबीर, आलिया और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट का ऐलान

संजय लीला भंसाली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों का इंतजार ऑडियंस हमेशा करती हैं. अब जब से उन्होंने अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा की है, तब से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट हैं. अब इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. दरअसल भंसाली ने आखिरकार अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है, जिससे साफ हो गया है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि भव्य स्तर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

संजय लीला भंसाली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों का इंतजार ऑडियंस हमेशा करती हैं. अब जब से उन्होंने अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा की है, तब से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट हैं. अब इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था.

दरअसल भंसाली ने आखिरकार अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है, जिससे साफ हो गया है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बता दें कि भव्य स्तर पर बनी लव एंड वॉर, संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. अपनी भव्य कहानी और इमोशनल गहराई के साथ, यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी लव सागा और इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

रिलीज डेट से उठा पर्दा
संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' को 21 जनवरी 2027 को रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.
मेकर्स ने ऑफिशियल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तारीख पर मुहर लगाई है. इसी के साथ अब फैंस के बीच हलचल शुरू हो गई है.

क्या होगी फिल्म की कहानी?
भंसाली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म की कहानी और इसके मिजाज को लेकर कुछ खास बातें शेयर कीं थी. उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक 'लव ट्रायंगल' पर आधारित होगी. लंबे समय बाद भंसाली किसी प्रेम कहानी पर फोकस कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म उनकी पिछली रिलीज 'हीरामंडी' या 'पद्मावत' जैसी ऐतिहासिक भव्यता से थोड़ी अलग होगी.

स्टारकास्ट इस फिल्म की ताकत
वहीं रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की कास्टिंग इस फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष माना जा रहा है. भंसाली इन तीनों को काफी पसंद करते हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. युद्ध के बैकग्राउंड पर सेट फिल्म की कहानी में ग्रैंड विजुअल्स, इमोशनल डेप्थ और हाई-स्टेक्स ड्रामा का मिक्स होने की उम्मीद है.

Leave a Comment

2