Redmi Note 15 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आज Xiaomi ने अपने लेटेस्ट Redmi Note 15 5G की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। आकर्षक ऑफर्स और मिड-रेंज बजट में प्रीमियम फीचर्स के साथ यह फोन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
खर्च घटाने का OPPO का दांव: Realme बनेगा सब-ब्रैंड, यूज़र्स के मन में उठे सवाल
Redmi Note 15 5G की भारत में कीमत
बताते चले कि, रेडमी की नई नोट सीरीज का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी दिए हैं। SBI, Axis और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के बाद फोन की प्रभावी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 21,999 रुपये रह जाती है। ग्राहक इसे Amazon, Xiaomi इंडिया की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा, 3,333 रुपये प्रति माह की ‘नो-कॉस्ट EMI’ और एक्सचेंज बोनस की सुविधा भी दी जा रही है।
डिस्प्ले और विजुअल अनुभव
Redmi Note 15 5G में एक शानदार 6.77-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और धूप में बेहतर विजिबिलिटी के लिए 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। सुरक्षा के लिहाज से इस पर Corning Gorilla Glass 7i की कोटिंग की गई है, जो इसे खरोंच और गिरने से बचाती है। यह फोन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और मिस्ट पर्पल जैसे खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है।
Snapdragon 6 Gen 3 और HyperOS 2 की ताकत
हैंडसेट के इंटरनल हार्डवेयर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन है। यह फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाला डिवाइस बनाता है।
कैमरा सेटअप और फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मुख्य आकर्षण 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें क्लिक करता है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस समर्थित स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
बैटरी बैकअप और अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स
Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 18W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग मिली है और सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1 और NFC जैसे आधुनिक विकल्प मौजूद हैं।
Motorola Razr Fold: फोल्डेबल फोन की दुनिया में भूचाल! मोटोरोला ने उतारा अपना पहला सबसे बड़ा फोल्ड फोन










