हिमाचल प्रदेश में 808 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल

शिमला  सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने अपने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में 808 शिक्षक पद हैं और नियुक्ति निश्चित मानदेय/समेकित राशि पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होगी। पदों का विवरणः संगीत शिक्षक के लिए 118, चित्रकला के लिए 118, संस्कृत के लिए 118, शारीरिक शिक्षा शिक्षक 118, इतिहास 86, हिंदी 151, भूगोल के लिए 99 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की शर्तेंः संगीत

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

शिमला
 सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने अपने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में 808 शिक्षक पद हैं और नियुक्ति निश्चित मानदेय/समेकित राशि पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होगी।

पदों का विवरणः
संगीत शिक्षक के लिए 118, चित्रकला के लिए 118, संस्कृत के लिए 118, शारीरिक शिक्षा शिक्षक 118, इतिहास 86, हिंदी 151, भूगोल के लिए 99 पदों पर भर्ती निकली है।
आवेदन की शर्तेंः
संगीत शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार के पास गायन या वाद्य यंत्र में स्नातकोत्तर डिग्री (कम से कम 50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ ही बी.एड. (50% अंक), टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता आवश्यक है। संस्कृत शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास संस्कृत में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके अलावा बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है।

इतिहास पढ़ाने के लिए उम्मीदवार के पास इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता अनिवार्य है। हिंदी शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार को हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) रखनी होगी। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में प्रवीणता आवश्यक है। भूगोल शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास भूगोल में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है।

चित्रकला शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास कला और शिल्प में 10+2 (50% अंक) के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा, या ललित कला में स्नातक (50%), या ललित कला में स्नातकोत्तर (55%) होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 (50% अंक) + डीपीईडी (2 साल) या बीपीईडी (50%) या शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर स्नातक (50%), या पीटीआई पाठ्यक्रम के साथ पूर्व सैनिक होना चाहिए। इसके साथ हिंदी और अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और सभी श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदनः
सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर "Teacher Recruitment 2026" या संबंधित लिंक खोजें। अधिसूचना (PDF) को ध्यान से पढ़ें और पात्रता, पद विवरण और अन्य नियम समझें। अब "Apply Online" बटन पर क्लिक करें और नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

Leave a Comment

2