RCB vs MI Highlights: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, RCB ने मुंबई को 2 विकेट दे दी मात

RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया यह मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। आखिर कैसे RCB ने 2 विकेट से जीत दर्ज की, विराट कोहली फिर क्यों फ्लॉप रहे और किस खिलाड़ी ने मैच पलटा, जानिए इस आईपीएल 2026 के जबरदस्त मुकाबले का पूरा सस्पेंस।

RCB ने मुंबई को 2 विकेट दे दी मात

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 11, 2026

RCB vs MI Highlights: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रायपुर के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों को आखिरी ओवर तक जबरदस्त थ्रिल देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे RCB ने 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदों को मिला बड़ा सहारा

मुंबई की शुरुआत रही खराब

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। एक समय स्कोर 28 रन पर 3 विकेट हो गया था, जिससे टीम दबाव में आ गई। हालांकि तिलक वर्मा ने 57 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। RCB के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और सिर्फ 23 रन दिए। उन्होंने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

RCB की पारी में उतार-चढ़ाव, कोहली फिर फ्लॉप

RCB की पारी में उतार-चढ़ाव, कोहली फिर फ्लॉप
RCB की पारी में उतार-चढ़ाव, कोहली फिर फ्लॉप

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने 39 रन के भीतर ही 3 विकेट गंवा दिए। सबसे बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जो लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए। दीपक चाहर ने उन्हें पहली ही गेंद पर कैच आउट कराया। इसके बाद कुणाल पांड्या ने शानदार पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 73 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए और टीम को मैच में वापस लाया। इसके अलावा जेकब बेथेल ने 27 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 12 रन और रजत पाटीदार ने 8 रन का योगदान दिया।

आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

मैच का फैसला आखिरी ओवर तक पहुंच गया, जहां RCB को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार और रासिख सलाम डार ने संयम से खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। भुवी ने एक छक्का लगाया, जबकि रासिख ने दौड़कर दो रन पूरे किए और टीम को जीत की दहलीज पार करा दी। राज अंगद बावा आखिरी ओवर में 15 रन बचाने में असफल रहे और RCB ने यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भुवनेश्वर कुमार बने मैन ऑफ द मैच

RCB की जीत के हीरो भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए और साथ ही अहम समय पर रन भी बनाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

CSK vs LSG 1st Innings: लखनऊ की तेज शुरुआत गई बेकार, CSK की गेंदबाजी ने पलटा मैच

कोहली के खराब फॉर्म पर सवाल

विराट कोहली का खराब फॉर्म एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वह लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। इससे RCB के फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है कि टीम का स्टार बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम हो रहा है।

प्लेऑफ रेस में बड़ा उलटफेर

इस मैच के साथ ही आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस और भी दिलचस्प हो गई है। मुंबई इंडियंस के साथ-साथ लखनऊ सुपर जायंट्स भी अपने अहम मुकाबले हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। मुंबई अंक तालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई है।

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शूटिंग चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले