RCB vs GT: RCB की जीत के हीरो बने विराट, गुजरात 5 विकेट से हारी

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को मात दी। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण गुजरात बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार गई।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 25, 2026

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से शिकस्त दी। 24 अप्रैल को खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 204 रनों के विशाल लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। विराट कोहली की कप्तानी पारी और देवदत्त पडिक्कल के तूफानी अर्धशतक के दम पर आरसीबी ने इस सीजन की एक और यादगार जीत दर्ज की।

फुटबॉल फैंस के लिए झटका, वर्ल्ड कप फाइनल टिकट लाखों-करोड़ों में

साई सुदर्शन का शानदार शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को उनके सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 128 रनों की विशाल साझेदारी हुई। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मात्र 58 गेंदों में 100 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। उनके आउट होने के बाद गुजरात की रन गति थोड़ी धीमी हुई। जोस बटलर ने 16 गेंदों में 25 रन और अंत में जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में 23 रनों का योगदान देकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 203 रन तक पहुंचाया। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और स्पिनर सुयश शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट चटकाया।

आरसीबी का पलटवार

204 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल महज 14 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मैच का पासा पलट दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की। पडिक्कल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मात्र 27 गेंदों में 55 रन कूट दिए।

एक तरफ पडिक्कल चौके-छक्के बरसा रहे थे, तो दूसरी तरफ विराट कोहली ने पारी को संभालते हुए 44 गेंदों में 81 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। कोहली की इस पारी ने यह सुनिश्चित कर दिया कि बेंगलुरु रन-रेट के दबाव में न आए। आरसीबी ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 206 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

PSL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान की गैरमौजूदगी, बांग्लादेश ने वापस लिया NOC