RCB vs GT Final: आईपीएल ट्रॉफी के लिए अंतिम लड़ाई, आरसीबी-गुजरात में होगी कांटे की टक्कर

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला अब बेहद करीब है। एक तरफ खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी, तो दूसरी ओर दूसरी ट्रॉफी की तलाश में गुजरात टाइटंस मैदान में होगी। लेकिन फाइनल से पहले कुछ ऐसे आंकड़े और परिस्थितियां सामने आई हैं जो मैच का पूरा समीकरण बदल सकती हैं।

आईपीएल ट्रॉफी के लिए अंतिम लड़ाई

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 31, 2026

RCB vs GT Final: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल मुकाबले में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों की अलग-अलग रणनीतियों और खेल शैली की परीक्षा होगी। एक ओर आरसीबी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर खिताब बचाने की कोशिश करेगी, वहीं गुजरात दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना लेकर मैदान में उतरेगी।

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 सपना टूटा, ट्रायल्स में युवा पहलवान मीनाक्षी से मिली हार

आक्रामक क्रिकेट से आरसीबी ने बनाया दबदबा

पूरे सीजन में आरसीबी ने निडर और तेजतर्रार क्रिकेट खेलकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर ने लगातार तेज रनगति बनाए रखी है। यही वजह रही कि आरसीबी इस सीजन में सबसे अधिक बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली टीम बनी।

पहले क्वालीफायर में भी बेंगलुरु ने इसी आक्रामक रणनीति के दम पर गुजरात को हराया था। कप्तान रजत पाटीदार का शांत और संतुलित नेतृत्व टीम की बड़ी ताकत साबित हुआ है। उनके नेतृत्व में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला है।

गुजरात की ताकत उसका मजबूत शीर्ष क्रम

गुजरात की ताकत उसका मजबूत शीर्ष क्रम
गुजरात की ताकत उसका मजबूत शीर्ष क्रम

गुजरात टाइटंस की सफलता का आधार उसका शीर्ष क्रम रहा है। कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। गिल ने 722 रन, सुदर्शन ने 710 रन और बटलर ने 507 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

हालांकि गुजरात की बल्लेबाजी काफी हद तक इन तीन खिलाड़ियों पर निर्भर रही है। टीम ने पावरप्ले में अन्य टीमों की तुलना में अपेक्षाकृत धीमी शुरुआत की, लेकिन बड़े साझेदारियों के जरिए मजबूत स्कोर खड़े किए।

गेंदबाजी विभाग में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर

आरसीबी की गेंदबाजी भी इस बार काफी प्रभावशाली रही है। भुवनेश्वर कुमार ने 26 विकेट लेकर टीम की अगुवाई की है, जबकि जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया है। शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता गुजरात के शीर्ष क्रम के लिए चुनौती बन सकती है।

दूसरी ओर गुजरात के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। रबाडा इस समय 28 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। सिराज और रबाडा ने इस सीजन में लगातार सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को बांधकर रखा है।

फिटनेस और दबाव निभाएंगे अहम भूमिका

फाइनल से पहले मोहम्मद सिराज की फिटनेस गुजरात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। क्वालीफायर-2 के दौरान उनके कंधे में परेशानी देखी गई थी। हालांकि उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया, लेकिन उनकी स्थिति पर नजर बनी रहेगी।

FIFA World Cup : भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जी नेटवर्क पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप

इतिहास रचने का मौका

आरसीबी के पास लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी उपलब्धि हासिल करने का अवसर है। वहीं गुजरात टाइटंस भी अपने दूसरे खिताब की तलाश में है। दोनों टीमों की ताकत और फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट प्रशंसकों को एक बेहद रोमांचक और यादगार फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है।