IPL 2026: चिन्नास्वामी में थमा बेंगलुरु का तूफान, दिल्ली ने रोमांचक मैच में 6 विकेट से दी मात

आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी फिल सॉल्ट के 63 रनों के बावजूद 175 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली ने केएल राहुल (57) और ट्रिस्टन स्टब्स (60*) की शानदार बल्लेबाजी और अंत में डेविड मिलर के छक्कों की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 18, 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कोहराम मचाने वाली मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को शनिवार को तगड़ा झटका लगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में लीग की सबसे विध्वंसक बैटिंग लाइन-अप मानी जाने वाली बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई। पूरे सीजन में रनों की बारिश करने वाली आरसीबी इस मुकाबले में पहली बार निर्धारित 20 ओवर खेलने के बावजूद 200 रनों का जादुई आंकड़ा पार करने में असफल रही।

चिन्नास्वामी की धीमी पिच पर RCB का इम्तिहान

बताते चले कि, शनिवार 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में खेले गए दोपहर के मुकाबले में माहौल पूरी तरह मेजबान टीम के पक्ष में था। हालांकि, उम्मीद के विपरीत इस मैच में पिच ने बल्लेबाजों को वह उछाल और गति नहीं दी जिसकी चिन्नास्वामी की पिच जानी जाती है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने एक बार फिर विस्फोटक शुरुआत (Explosive Start) दिलाई। इन दोनों की बल्लेबाजी को देख एक समय ऐसा लग रहा था कि बेंगलुरु फिर से एक विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही है, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने जल्द ही वापसी कर ली।

फिल सॉल्ट के आउट होते ही रनों पर लगा लगाम

जैसे ही खतरनाक दिख रहे फिल सॉल्ट पवेलियन लौटे, आरसीबी की पारी की रफ्तार (Run Rate) अचानक धीमी पड़ गई। टीम के कप्तान रजत पाटीदार, जो पिछले मैचों में शानदार फॉर्म में थे, इस बार केवल 8 रन बनाकर चलते बने। टीम को उम्मीद थी कि टिम डेविड अपनी पावर-हिटिंग से स्कोर को गति देंगे, लेकिन वह भी 26 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मध्यक्रम के इस बल्लेबाजी पतन (Batting Collapse) के कारण बेंगलुरु की टीम दबाव में आ गई और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर्स ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

जितेश शर्मा और शेफर्ड की 24 गेंदों ने बिगाड़ा खेल

आरसीबी को सबसे अधिक नुकसान पारी के अंतिम ओवरों में हुआ, जहां टीम को तेजी से रन बटोरने की जरूरत थी। बेंगलुरु के फिनिशर्स (Finishers) जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। टीम के लिए सबसे चौंकाने वाली बात वे 24 गेंदें रहीं, जिनमें टीम के खाते में मात्र 15 रन जुड़े। जितेश शर्मा ने 20 गेंदें खेलकर सिर्फ 14 रन बनाए, वहीं रोमारियो शेफर्ड 4 गेंदों में महज 1 रन ही जोड़ सके। इन दोनों की धीमी बल्लेबाजी के कारण आरसीबी अंत में वह ‘फिनिशिंग टच’ नहीं दे सकी जिसकी उसे दरकार थी।

रन मशीन पर लगा ब्रेक

इसका सीधा असर टीम के कुल योग पर पड़ा और बेंगलुरु 20 ओवरों के कोटे में 8 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। इस आईपीएल सीजन (IPL Season) में यह पहला मौका था जब आरसीबी ने पूरे ओवर खेले और 200 रन नहीं बना पाई। इससे पहले बेंगलुरु ने अपने मैचों में 203, 250, 201 और 240 जैसे विशाल स्कोर खड़े किए थे। पिछले मैच में टीम ने 149 रन बनाए थे, लेकिन वह लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत थी। 175 के इस स्कोर ने यह साबित कर दिया कि दिल्ली की सटीक गेंदबाजी (Precise Bowling) के आगे बेंगलुरु की आतिशी बल्लेबाजी बेअसर रही।

अन्य बल्लेबाजों ने गंवाया सुनहरा मौका

बेंगलुरु की ओर से केवल फिल सॉल्ट (Phil Salt) ही ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने 38 गेंदों में 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा विराट कोहली ने शुरुआत तो तेज की लेकिन 19 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। देवदत्त पडिक्कल (18) ने भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाए मगर अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे। अंततः, अन्य बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन (Poor Performance) के चलते आरसीबी एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक तो पहुंची, लेकिन अपनी साख के अनुरूप विशाल स्कोर खड़ा करने से चूक गई।